---Advertisement---

Moradabad Viral Video: बेशर्मी! मैडम ने स्कूल को बनाया मसाज पार्लर, छोटे बच्चों से कुछ इस अंदाज में दबवाए कंधे

Moradabad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला शिक्षिका का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वह छोटे बच्चों से मसाज करवा रही है। ये घटना यूपी की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2024 2:56 अपराह्न

Moradabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Moradabad Viral Video: एक महिला शिक्षिका को छोटे बच्चों से मसाज करवाते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्कूल में टीचर के द्वारा की जा रही ये हरकत अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का वायरल वीडियो (Moradabad Viral Video) है। अब ठाकुरद्वारा चुंगी के प्राथमिक विद्यालय जाटवा के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस वायरल वीडियो ने काफी सनसनी फैलाई हुई है।

स्कूल में टीचर ने बच्चों से दबवाए कंधे

इस घटना के वीडियो को NBT Hindi News ने अपने एक्स अकाउंट से अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे मसाज कराती दिखी शिक्षामित्री ।मुरादाबाद में नन्हे मुन्ने बच्चों से मसाज कराते दिखीं शिक्षामित्र, वायरल हुआ वीडियो’।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीचर धूप में कुर्सी डालकर बैठी हुई है और दो बच्चे टीचर के कंधे दबा रहे हैं। इस वीडियो को किसी ने दूर से रिकॉर्ड किया है जो कि, अब वायरल हो रहा है। जी न्यूज पर छपी खबर के अनुसार टीचर के द्वारा की गई इस हरकत के जांच के आदेश
खंड शिक्षा अधिकारी ने दे दिए हैं।

Moradabad Viral Video को देख यूजर्स को आया गुस्सा

महिला शिक्षिका के द्वारा की जा रही ये हरकत काफी लोगों के गले नहीं उतर रही है। ये वीडियो 5 दिसंबर से ही वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, क्या हो रहा देश में। वहीं, दूसरे यूजर ने महिला को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026