---Advertisement---

MP News: आदिवासी युवक पर भाजपा नेता ने किया पेशाब, वीडियो वायरल होते ही CM Shivraj ने कहा– NSA लगाएंगे 

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां बीजेपी के एक नेता ने आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में इस मामले को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 5, 2023 1:20 पूर्वाह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां बीजेपी के एक नेता ने आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में इस मामले को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर है। ऐसे में मामले को तूल पकड़ता देख बीजेपी ने अपना पल्ला झाड़ दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए NSA लगाने की बात कही है।

क्या है पूरा घटनाक्रम, कौन है ये नेता?

जानकारी के मुताबिक वायरल हो रहा वीडियो 8 या 9 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक प्रवेश शुक्ला नाम का युवक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करता दिख रहा है। बताया जा रहा है पेशाब करने वाला लड़का (प्रवेश शुक्ला) बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। हालांकि जब विधायक केदार शुक्ला से इस संदर्भ में पूछा गया तो इससे उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमसे पूछा कि आखिरकार वह कौन है तो मैंने उनको भी यही बताया कि वो मेरा प्रतिनिधि नही है।

सीएम शिवराज ने कहा आरोपी पर (NSA) लगाएंगे 

खबरों की मानें तो आदिवासी युवक पर पेशाब का मामला जैसे ही सामने आया, उसके तुरंत बाद वीडियो के आधार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीजेपी नेता पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया –“मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है…

मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।”

वहीं इस मामले पर विपक्ष (कांग्रेस) लगातार हमलावर है। ऐसे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान जारी कर घटना को शर्मनाक बताया है। ‘आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करना गिरी हुई हरकत है, इसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया ऐसा कहा जा रहा है, पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज पर अत्याचार बढ़ गया है। और इस घटना ने तो पूरे MP को शर्मसार कर दिया है। इसलिए मैं MP के मुखिया से मांग करता हूं कि इस मामले पर सख्त कार्रवाई हो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026