---Advertisement---

MP Viral Video:टीचर या राक्षस! सेकंड क्लास में पढ़ने वाले बच्चे से टीचर ने दरिंदगी, हैवानियत देख कांप उठेगा कलेजा

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो छोटे से बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। क्रूरता देख यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 29, 2025 4:17 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टीचर ने सेकंड क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को बेरहमी से मारा है। वो बच्चे के साथ इतनी भयंकर क्रूरता कर रहा है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। अब Social Media पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। क्रूर टीचर का नाम महेश चौधरी बताया जा रहा है। ये मामाल कुरई ब्लॉक की शासकीय प्राथमिक शाला अर्जुनी का बताया जा रहा है। शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

मासूम बच्चे के साथ टीचर ने की दरिंदगी

इस MP Viral Video को News24 ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मध्य प्रदेश : सिवनी में दूसरी के छात्र से क्रूरता का मामला आया सामने । टीचर ने उसका पहले मुंह दबाया, इसके बाद रीढ़ की हड्‌डी पर छड़ी अड़ाकर दबाव डाला। यह घटना कुरई विकासखंड के शासकीय प्राथमिक स्कूल अर्जुनी की है
।इसका वीडियो सामने आने के बाद आरोपी टीचर महेश चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है।”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अन्य छात्रों के सामने ही टीचर उसे बेरहमी से पीट रहा है। इस दौरान वो चीख भी रहा है। मासूम बच्चे के साथ टीचर महेश चौधरी की ये क्रूरता दिल को दहला देने वाली है। इस वीडियो को किसी ने छिपकर रिकॉर्ड किया है। आरोपी टीचर महेश चौधरी पर आरोप हैं कि, वो बच्चों का शारीरिकऔर मानसिक शोषण करता है।

MP Viral Video विचलित कर रहा

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले पर शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस वीडियो को एक्स पर 29 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 4700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026