---Advertisement---

Mumbai Viral Video: बस स्टॉप बना अखाड़ा! 2 महिलाओं का हुआ कैब ड्राइवर संग मल्लयुद्ध, देख लोग बोले ‘नेक्स्ट लेवल लफड़ा’

Mumbai Viral Video: बस स्टॉप पर दो महिलाओं का कैब ड्राइवर के साथ जिस तरह का भिड़ंत हुआ वह देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने में पीछे नहीं है। आइए देखते हैं कैसे बस स्टॉप ही अखाड़ा बन गया और लोग इसे मजेदार बताने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 2:31 अपराह्न

Mumbai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Viral Video: कैब ड्राइवर और यात्रियों के बीच का क्लेश अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होता है जहां पैसों को लेकर लफड़ा देखा जाता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार मुंबई का मलाड बस स्टॉप अखाड़ा बन गया। जब दो महिलाओं के साथ कैब ड्राइवर की गुत्थम गुत्थी देखी गई। इस दौरान दोनों महिलाओं ने जिस तरह से कैब ड्राइवर पर हमला किया वह देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। यूजर्स इस बस स्टॉप पर हुई लड़ाई को लेकर मजे लेने में पीछे नहीं है। मुंबई वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा हैं।

बस स्टॉप पर कैब ड्राइवर के साथ महिलाओं का भिड़ंत देख होगी हैरानी

मुंबई वायरल वीडियो के पीछे आखिर क्या वजह है इसका खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन इसके साथ यह जरूर बताया गया कि किराए को लेकर कैब ड्राइवर और दो महिलाओं के बीच कहासुनी हुई और यह बाद में मारपीट की वजह बन गई। किराए को लेकर शुरू हुई लड़ाई कब अखाड़े में तब्दील हो गई इसका पता ही नहीं चला। जहां मुंबई वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जाता है कि न सिर्फ महिलाएं कैब ड्राइवर को मार रही है बल्कि ड्राइवर भी जवाब देने में पीछे नहीं है। दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कथित तौर पर यह वीडियो सुबह 3:30 बजे का बताया जा रहा है।

Mumbai Viral Video देख लोग ले रहे लड़ाई पर चटकारे

आखिर मुंबई वायरल वीडियो का अंजाम क्या हुआ है इसका पता तो नहीं चला लेकिन वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों साइड से हमला किया जा रहा है। जहां न सिर्फ लात और घूसे चल रहे हैं बल्कि सड़क पर गिरे हुए पत्थर से भी वार किया जा रहा है। घर के क्लेश एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 8800 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जहां एक यूजर ने कहा कि सिर्फ किराए को लेकर वे जिस तरह लड़ाई कर रहे हैं यह WWE है तो एक यूजर ने कहा क्या ड्राइवर 5 मिनट के लिए तो फाइनेंस मिनिस्टर बन गया था। एक यूजर ने कहा रात के 3:30 बजे हैं लेकिन पब्लिक को देखो।

यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 27, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Belly Fat Reduce Drink

मई 27, 2026

Health Tips

मई 26, 2026

Diabetes

मई 26, 2026

Heart Health

मई 26, 2026