Mumbai Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ी करती है। इसे लेकर एक नई बहस की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल सोशल मीडिया पर मुंबई वायरल वीडियो चर्चा में है जहां कथित तौर पर एक शख्स बुर्का पहनकर मुंबई लोकल ट्रेन में लेडिज कंपार्टमेंट में घुसने की हिम्मत दिखाता है। इसे लेकर आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर उस शख्स ने बुर्के के अंदर से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गलत तरीके से छूते हुए नजर आया। वीडियो को देखकर नई बहस की शुरुआत हो गई है।
मुंबई वायरल वीडियो में लेडिज कंपार्टमेंट में हुआ खेला
Shocking case on Mumbai local: Man in burqa disguise entered ladies compartment near Ghatkopar, allegedly tried molesting women. Alert passengers challenged him; he escaped by leaping to another train. FIR lodged at Ghatkopar PS; GRP & RPF investigating.
pic.twitter.com/GgqccoX11M— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 8, 2026
X चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “मुंबई लोकल में चौंकाने वाला मामला घाटकोपर के पास बुर्का पहने एक आदमी लेडिज कंपार्टमेंट में घुस गया और कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। सतर्क यात्रियों ने उसे चुनौती दी और वह दूसरी ट्रेन में कूद कर भाग गया।” इसके साथ ही यहभी बताया कि घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।
Mumbai Viral Video को देख तिलमिला उठे महिला की सुरक्षा को लेकर लोग
मुंबई वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आए तो कुछ लोग बुर्के पर सवाल खड़े करते हुए दिखे हैं। जहां लोगों का कहना है कि बुर्का पहनकर पहचान छुपाने की कोशिश की जा रही है और गलत काम को अंजाम दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि महिलाओं ने उसे क्यों नहीं पीटा तो एक यूजर ने कहा उसे भागने क्यों दिया। एक ने कहा, “बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होना चाहिए।”
वहीं मुंबई वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स सन्न रह गए हैं जहां पर एक महिला इस वीडियो को रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
