---Advertisement---

Faridabad Viral Video: स्ट्रीट फूड लवर्स के दिमाग से खाने का भूत उतार देगा ये वीडियो, दुकानदार की उल्टी कराने वाली हरकत वायरल

Faridabad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ठेले वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने ग्राहकों को जूठे बर्तनों में खाना खिलाने की तैयारी कर रहा है। मेट्रो स्टेशन किनारे इस शर्मानक घटना को रिकॉर्ड किया गया है।  

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 6, 2026 6:43 अपराह्न

Faridabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Faridabad Viral Video: अगर आपको भी सड़कों पर ठेलों में बिकने वाला चटपटा खाना पसंद है तो एक बार इस वीडियो को देख लीजिए। इसे देखने के बाद आपको उल्टी ना आ जाए तो कहना । सोशल मीडिया पर एक ठेले वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पहले से ही यूज हो चुकी डिस्पोजल की प्लेट्स को साफ कर रहा है। वो उन्हें साफ करके नए ग्राहकों को खाना परोसने की तैयारी कर रहा है। ये घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। इसे देखने के बाद लोगों का मन तो खराब हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें गुस्सा भी आ रहा है। वो कभी ना ठेले पर खाने की बात कह रहे हैं।

ठेले वाले की गंदी हरकत कैमरे में कैद

ये फरीदाबाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Kalpna चौधरी नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “ठेलो से फ़ास्ट फ़ूड खाने वाले सावधान हो जाओ फरीदाबाद मे मेट्रो स्टेशन के पास ठेले वाले की हरकत देखकर वीडियो बनाने वाले भी हैरान रह गए… ऐसे भी प्लेट Reuse होती हैं देख लो….” वीडियो को किसी ने मेट्रो स्टेशन के ऊपर से बनाया है वो ठेले वाले की काली करतूत को रिकॉर्ड तो कर रहे हैं लेकिन उसे रोकने या फिर टोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।  इस घटना को देखने के बाद आपका मन खराब हो सकता है। ठेले वाले की ये हरकत सावधान रहने के लिए एक उदाहरण के तौर पर देखी जा रही है।

Faridabad Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा

ठेले पर बिकने वाले फास्ट फूड वेंडर की इस शर्मनाक हरकत के वायरल वीडियो को एक्स पर  5 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर  15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है,  ‘हमें बाजार के फास्ट फूड से दूरी ही बना कर रखना चाहिए या हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है।’ दूसरा लिखता है, ‘मात्र कुछ पैसे बचाने के लिए अपने ग्राहकों के साथ इतना बड़ा धोखा’। तीसरा लिखता है, ‘जब भी किसी डिस्पोजेबल प्लेट, कप या बोतल प्रयोग करें उसे अच्छी तरह तोड़ मरोड़ कर फेंके’ ।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026