---Advertisement---

Noida Viral Video: अमीरजादी आंटी ने कुत्ते के लिए बच्चे की कर डाली कुटाई, देखें नामी सोसाइटी की लिफ्ट में हुई दरिंदगी और पुलिस का एक्शन

Noida Viral Video: गौर सिटी-2 की 12th एवेन्यू सोसाइटी विवादों में आ गई है। दरअसल यहां की सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला ने अपने कुत्ते के लिए बच्चे को पीट दिया। महिला की हरकत के इस नोएडा वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video: बड़ी-बड़ी सोसाइटी में कुत्तों को लेकर अकसर विवाद होता रहता है। लेकिन ये घटना थोड़ी सी अलग है। क्योंकि यहां पर एक महिला ने गौर सिटी-2 की 12th एवेन्यू सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते के लिए मासूम बच्चे को पीट दिया। इस बच्चे की बस इतनी सी गलती है क्योंकि वह कुत्ते से डर रहा था और महिला वो अपना पालतू जानवर इतना ज्यादा प्यारा था कि, उसने ये घटिया कर डाली। बच्चे की पिटाई का नोएडा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है।

नोएडा की नामी सोसाइटी में महिला ने पालूत कुत्ते के लिए बच्चे को पीटा

महिला के द्वारा मासूम बच्चे के पिटाई के इस Noida Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बच्चा अकेले ही लिफ्ट में दिख रहा है। इसके थोड़ी देर बाद वहां पर एक महिला की एट्री होती है। जो अपने पालतू कुत्ते का साथ वहां पर पहुंचती है। बच्चा कुत्ते को देखकर डर जाता है और वीडियो में हाथ जोड़ता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुत्ते के गले में किसी भी तरह की चेन नहीं बंधी हुई है। वह बच्चे के आस-पास घूम रहा है और वह डर रहा तभी महिला को गुस्सा आता है और वह कुत्ते से बच्चे को बचाने की जगह मासूम को ही पीटना शुरु कर देती है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो जाती है।

Noida Viral Video पर पुलिस का एक्शन

घटना पर पुलिस का भी रिएक्शन आया है। जिसमें पुलिस अधिकारी का कहना है कि, महिला पर एक्शन ले लिया गया और वह पुलिस हिरासत में है।

Watch Post

POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR ने एक्स हैंडल पर DSP की बाइट अपलोड की गई है। ये घटना थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत में हुई है। नोएडा वायरल वीडियो के बाद सोसाइटी के लोगों ने काफी हंगामा किया है। इसके साथ ही ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लेने की बात भी कही है। ये घटना 19 फरवरी की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026