---Advertisement---

Noida Viral Video: वृद्धाश्रम में अमीरजादों के मां-बाप की हालत देख रो पड़ेगा दिल, छापे में किसी के हाथ बंधे मिले तो किसी के कपड़े थे गायब

Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर नोएडा के एक प्राइवेट वृद्धाश्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत पर जब टीम ने छापा मारा तो वहां पर अमीरजादों के बूढ़े मां-बाप की बद से बत्तर हालत देखने को मिली।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2025 1:55 अपराह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video: वृद्धाश्रम में मां-बाप को ईश्वर भरोसे छोड़कर कुछ बच्चे सोचते हैं कि, उनकी जिम्मेदारी पूरी हो गई है। इसलिए वो पीछे पलटकर एक बार भी नहीं देखते हैं। इन्ही कलयुगी बच्चों की करतूत को भुगतते कुछ बदनसीब मां-बाप का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्राइवेट वृद्धाश्रम की पोल खुल रही है। दरअसल, नोएडा में जब एक वृद्धाश्रम पर राज्य महिला आयोग की टीम ने छापा मारा तो वो दंग गई। यहां पर कोई बुजुर्ग आधे कपड़ों में दिखा तो किसी के हाथ बंधे हुए हैं। बुजुर्गों की ये हालत देख आपके भी आंसू निकल आएंगे।

वृद्धाश्रम बुजुर्गों की बत्तर हालत देख निकल पड़ेंगे आंसू

इस Noida Viral Video को TRUE STORY ने अपने एक्स हैंडल पर अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “UP के नोएडा में सेक्टर-55 में चल रहे आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम की गोपनीय शिकायत पर राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना भराला ने औचक निरीक्षण किया तो यहाँ हालात बद से भी बदतर पाए गए…. किसी के हाथ पैर बंधे मिले तो कोई कोठरी जैसे कक्ष में लॉक मिला। इस प्राइवेट आश्रम में बड़े घर के। ” वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, किस तरह से एक डॉक्टर को पागल बनाकर काली कोठरी में बंद किया हुआ था। वहीं, एक बुजुर्ग महिला के हाथ बांधे हुए थे। आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम की ये हालत देखकर टीम दंग रह गई। फिलहाल बुजुर्ग लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही आश्रम को सील कर दिया गया है। यहां से बीमार और बदहाल में जी रहे 39 बुर्जुगों को बाहर निकाला गया है।

Noida Viral Video सोचने पर कर देगा मजबूर

Anand Niketan Vridh Sewa Ashram को एक निजी Old Age home बताया जा रहा है। ऐसी खबरें भी हैं कि, यहां पर जो बूढ़े आदमी और औरत रहते हैं, उनके परिजन 6000 रुपए प्रतिमाह देते हैं। इसके साथ ही ढाई लाख रुपए इसकी रजिस्ट्रेशन फीस बताई जा रही है। खबरों की मानें तो यहां पर संपन्न परिवारों के बुजुर्ग रहते हैं। इस वृद्धाश्रम की वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026