---Advertisement---

Shadab Jakati ही नहीं एल्विश यादव सहित भारत के ये 5 बड़े यूट्यूबर्स भी आ चुके है कानून के लपटे में, मुश्किल से बची थी जान

Shadab Jakati: यूट्यूबर शादाब जकाती को भले ही जेल से बेल मिल गई हो लेकिन उनके जैसे कई सारे यूट्यूबर्स विवाद में फंस चुके हैं। जिसकी वजह से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 28, 2025 1:40 अपराह्न

Shadab Jakati
Follow Us
---Advertisement---

Shadab Jakati: मेरठ के रहने वाले शादाब जकाती 10 रुपए के बिस्कुट की कीमत पूछकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। उनकी पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि, दुबई से लेकर बॉलीवुड में उनके चर्चे हैं। लेकिन यूट्यूबर उस वक्त विवादों में घिरा जब बच्ची और उसकी मां पर आपत्तिजनक कमेंट बनाते हुए शादाब ने रील वीडियो बनाई। उनके ऊपर यूपी में केस दर्ज हुआ फिर जमानत मिल गई। फिलहाल एक बार फिर से ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चर्चा में है। आपको बता दें, शादाब ही नहीं बल्कि भारत के कई सारे बड़े यूट्यूबर्स भी अपनी हरकतों के चलते पुलिस के लपेटे में आ चुके हैं।चलिए जानते हैं वो कौन से यूट्यूबर्स हैं?

1-फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी पर केस हुआ दर्ज

साल 2021 में जाने-माने यूट्यूबर कैरी मिनाटी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। ये मामला
दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज करवाया था। उन पर महिलाओं पर विवादित कमेंट करने का आरोप था। उन्होंने महिलाओं को रोस्ट करते हुए कुछ ऐसी विवादित बातें कहीं थी। जिसकी वजह से वो कानूनी मामले में फंसे थे।

एल्विश यादव ने काटी जेल

एल्विश यादव यूट्यूब की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो सोशल मीडिया पर खुद की आर्मी लेकर चलते हैं। सांपो के जहर के मामले में एल्विश यादव 7 दिन की जेल काट चुके हैं। इसके साथ ही मारपीट और धमकाने जैसे मामलों में भी वो फंस चुके हैं। एल्विश यादव का जितना बड़ा फैन बेस है उतने ही उनके नाम पर विवाद भी दर्ज हैं।

रजत दलाल भी हैं विवादों के किंग

खुद को फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताने वाले रजत दलाल भी इस लिस्ट में हैं। बिग बॉस 18 में आ चुके रजत दलाल के खिलाफ मारपीट करने से लेकर लारवाही से कार चलते और ठोकने जैसे मामले दर्ज हैं। उन्होंने अपनी खराब इमेज को लेकर बिग बॉस में भी चर्चा की थी। रजत दलाल और यूट्यूबर राजवीर शिशोदिया की लड़ाई भी काफी सुरखियों में रह चुकी है।

‘राउंड टू हेल’ वाले वसीम अहमद जब चढ़े पुलिस के हत्थे

यूट्यूबर्स के विवादों की बात हो रही है तो ‘राउंड टू हेल’ के वसीम अहमद को कौन भूल सकता है। वसीम देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के कारण जेल की हवा खा चुके हैं। साल 2018 की एक वीडियो में उन्होंने राधा पर कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसकी वजह से वो विवादों में फंस गए थे।

माता-पिता के रिश्तों पर कमेंट करके बुरा फंसे थे रणवीर अल्लाहबादिया

पुलिस और कोर्ट के चक्कर में फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी फंस चुके हैं। उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में माता-पिता के फिजिकल रिलेशन पर आपत्तिजनक बात कही थी। जिसकी वजह से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके लिए रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी तक मांगी थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026