---Advertisement---

Pakistan Burger: गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर सनकी प्रेमी ने कर डाली अपने ही दोस्त की हत्या

Pakistan Burger: पकिस्तान के कराची से एक अजीबो-गरीब न्यूज़ सामने आई है, जिसमें सनकी प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 25, 2024 5:15 अपराह्न

Pakistan Burger
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Burger: इन दिनों हमें कई ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं जो हमारे रोंगटे खड़े करने के साथ-साथ हमें बुरी तरह डरा देती है, जिससे उस वाक्य को भुलाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यहीं इस तरह की एक घटना पकिस्तान के कराची से सामने आई है जिसने आते ही पूरे इंटरनेट की दुनियां में भूचाल ला दिया है। आपको बता दें, इस घटना में एक सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर अपने ही दोस्त की जान ले डाली। चलिए इस खबर पर विस्तारपूर्वक एक नजर डालते हैं।

सनकी प्रेमी ने दोस्त की ले डाली जान

आपको बता दें, इस खबर की जानकारी पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ARY न्यूज़ ने दी है और बताया कि, पूछताछ से यह मालूम हुआ कि आरोपी का नाम दानियाल है जो वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष नजीर अहमद मीरबहार का बेटा है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया गया कि, दानियाल ने वारदात के दिन अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को अपने घर पर इनवाईट किया था और उसी मौके पर उनके दोस्त अली कीरियो भी वहां मौजूद थे। इसी बीच आरोपी ने अपने लिए और अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 2 बर्गर ऑर्डर किये थे जिसमें से उनके दोस्त ने भी एक बाईट ले ली। लेकिन, दानियाल को अपने दोस्त की यह हरकत खासा पसंद नहीं आई और जिससे उन्होंने गुस्से में आ कर अपने दोस्त अली पर गोली चला दी।

गिरफ्तार हुआ दोषी

यहीं आपको बताते चलें, मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक दोषी दानियाल को अपने दोस्त की ह्त्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। यहीं आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि, यह मामला अभी का नहीं बल्कि 8 फरवरी 2024 का जो इतने महीनों बाद अब खुलकर सामन आया है। यहीं अगर बात की जाए लोगों के इस खबर पर रिएक्शन की तो, लोगों को इस न्यूज़ को सुनते ही एक बड़ा झटका लगा है जिससे वह इस घटना पर अपनी नाराजगी और हैरानगी जताते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

Viral Video

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026