---Advertisement---

Pune Viral Video: नेकी! गौ माता के लिए क्रेन बनी मसीहा, देखें कैसे तीसरी मंजिल पर चढ़ी गाय की बचाई जान?

Pune Viral Video: सोशल मीडिया पर गाय की जान बचाती क्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। गाय कुत्तों के डर से तीसरी मंजिल पर चढ़ गई थी। जिसके बाद सावधानी से उसे उतारा गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 17, 2025 1:53 अपराह्न

Pune Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pune Viral Video: कभी-कभी कैमरे में ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद यूजर्स के दिल से सिर्फ दुआ निकलती है। ये पुणे वायरल वीडियो भी कुछ ऐसी ही है। इसमें एक गाय को तीसरी मंजिल से क्रेन के सहारे उतारा जा रहा है। क्रेन से जिस तरह से मौ माता की जान बचाई जा रही है वो लोगों के दिल को छू गया है। दरअसल, एक गाय थर्ड फ्लोर पर चढ़ जाती है। इसके बाद उसे बहुत ही सावधानी से उतारा जाता है।

गौ माता को क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल से उतारा गया

इस घटना का Viral Video काफी देखा जा रहा है। इसे dainikbhaskar_ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 17 मई यानी की आज ही अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “पुणे में एक गाय तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। दरअसल, आवारा कुत्तों ने गाय का पीछा किया, जिससे वह डरकर भागने लगी और और लकड़ी की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ गई। उसे क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गाय को क्रेन की मदद से बचाया जा रहा है। ये घटना पुणे में कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Pune Viral Video देख यूजर्स के दिल से निकली दुआ

इस पुणे वायरल वीडियो पर कुछ ही घंटों में 5900 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “जिसने भी ये नेक काम किया उसको भगवान लंबी उम्र दे”। वहीं, कई सारे लोग गौ माता की मदद करने वालों की तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026