---Advertisement---

Raebareli Viral Video: प्रधान ने मांगे पैसे और महिलाओं ने फेरी चप्पलें, जानें बीच सड़क पर ग्राम प्रधान को औरतों ने क्यों कूटा?

Raebareli Viral Video: सोशल मीडिया पर प्रधान को पीटती महिलाओं का एक वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। औरतों के द्वारा ग्राम प्रधान को पीटते इस वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 10, 2025 6:43 अपराह्न

Raebareli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Raebareli Viral Video: बीच सड़क पर चप्पल से आदमी को पीटती हुई महिलाएं सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में पीट रहा आदमी कोई और नहीं बल्कि गांव का प्रधान बताया जा रहा है। इन पर आरोप है कि, जमीन विवाद के चलते पैसे मांगे जिसके बाद औरतों ने पीट दिया। ये घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली की बताई जा रही है। वीडियो में एक साथ कई सारी महिलाएं आदमी पर मारने के लिए टूटी हुई हैं। ग्राम प्रधान की पिटाई के इस रायबरेली वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही है।

जमीन विवाद पर महिलाओं से पीट गए प्रधान

पिटाई से जुड़े इस Raebareli Viral Video को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “रायबरेली जिले के सलोंन विकासखंड के पाल्हीपुर गांव में ग्राम प्रधान दीपक यादव को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि जमीनी विवाद के मामले में प्रधान द्वारा पैसा मांगा जा रहा था, जिससे नाराज होकर महिलाओं ने उनकी जमकर घेराबंदी कर ली। महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने प्रधान से इस संबंध में जवाब मांगा तो उन्होंने अपशब्द कहे, जिससे महिलाएं उग्र हो गईं। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मारपीट की भी खबर सामने आई।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिलाओं की भीड़ एक आदमी को जमकर पीट रही है। इस दौरान कुछ लोग मामले को शांत कराने के लिए जुटे भी हुए हैं।

Raebareli Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस रायबरेली वायरल को एक्स पर 10 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘प्रभारी निरीक्षक सलोन को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 9, 2026

Sonam Kapoor

जून 9, 2026

Health Tips

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026