---Advertisement---

Rafael Jodar Viral Video: टेनिस प्लेयर राफेल जोडर ने क्या सच में लड़की को दिया धक्का ? वीडियो देख क्यों कंफ्यूज हुए लोग?

Rafael Jodar Viral Video: सोशल मीडिया पर टेनिस प्लेयर राफेल जोडर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि, राफेल ने मैदान में लड़की को धक्का दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2026 1:48 अपराह्न | Updated: मई 30, 2026 2:22 अपराह्न

Rafael Jodar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rafael Jodar Viral Video: स्पेन के टेनिस प्लेयर राफेल जोडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, वो बॉल गर्ल को धक्का दे रहे हैं। यूएस ओपन बॉयज सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इतने फेमस खिलाड़ी की इस हरकत को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वो स्पेनिश टेनिस स्टार का कड़ा विरोध कर रहे हैं। मामला बढ़ता देख खुद राफेल जोडर की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आया है। जिसे जानने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि, राफेल जोडर ने क्या सच में मैदान में खड़ी बच्ची को धक्का दिया है या फिर ये कैमरे के एंगल की गलती है? इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

टेनिस स्टार  राफेल जोडर ने क्या सच में लड़की को दिया धक्का?

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल जोडर के विवादित वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में दावा करते हुए लिखा है कि, ‘टेनिस खिलाड़ी राफेल जोडर ने रोलांड गैरोस में एक बॉल गर्ल को धक्का दिया, वायरल क्लिप में वह क्षण कैद हो गया जब वह उसके हाथ के इशारे से पीछे हट गई, जिससे बड़ी प्रतिक्रिया हुई।’ यह घटना 29 मई 2026 को फ्रेंच ओपन के दौरान की बताई जा रही है।

देखें वीडियो

मैच के तीसरे राउंड में जब राफेल जोडर कोर्ट से टॉयलेट ब्रेक के लिए बाहर जा रहे थे, तब वह स्टैंड्स में बैठे अपने पिता से कुछ सामान मांग रहे थे। उसी समय एक बॉल गर्ल उनके रास्ते के बीच में आ गई। इस दौरान लड़की लड़खड़ाते हुए गिरते-गिरते बची। क्लिप को देखकर कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, टेनिस स्टार ने उसे धक्का दिया है।

Rafael Jodar Viral Video पर स्पेन के टेनिस स्टार राफेल जोडर की सफाई

धक्के के वीडियो वायरल होने के बाद खुद राफेल जोडर ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि, “मैंने उसे बिल्कुल नहीं छुआ। वह रास्ते से हटने के लिए पीछे जा रही थी और पीछे रखे कोर्ट कवर से उलझकर गिर गई।

Rafael Jodar Viral Video
Picture Credit: X

मैं बॉल किड्स के काम का सम्मान करता हूँ और उन्हें कभी धक्का नहीं दे सकता।”  इस घटना को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि, टेनिस प्लेयर को देखकर बॉल गर्ल पीछे हटने की कोशिश कर रही थी।  जिसके कारण उसका पैर कोर्ट को ढकने वाले कवर पर पड़ गया और वो लड़खड़ाते हुए गिरते-गिरते बची। इस घटना के क्लिप पर यूजर्स की अलग-अलग तरही प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग इसे जानकर दिया धक्का कह रहे हैं तो कुछ कैमरे का खराब एंगल बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Viral Video

जून 6, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026