---Advertisement---

Raghav Chadha: भारत के इतिहास में पहली बार कोई सांसद बना डिलीवरी ब्यॉय, जानें राघव चड्ढा ने क्यों किया Blinkit का सामान डिलिवर?

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने Blinkit के लिए सामान की डिलीवरी दी है। ये कोई विज्ञापन नहीं है बल्कि रियल स्टोरी है। वो गिग वर्कर्स के लिए काम कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2026 2:07 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सोशल मीडिया अचानक से चर्चा में आ गए हैं। इसका कारण उनका ऑन लाइन सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी ब्लिंकिट का सामान डिलीवर करना है। राघव चड्ढा की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें वो Blinkit के कपड़े पहन रहे हैं और गिग वर्कर के साथ 10 मिनट में सामान पहुंचा रहे हैं। जिस तरह से वो सड़कों पर एक डिलीवरी ब्यॉय बनकर उतरे हैं। उसे देख लोग दंग रह गए हैं। लेकिन जब उन्होंने इसका कारण जाना तो वो सलाम ठोकने लगे हैं।

Raghav Chadha क्यों बने Blinkit के डिलीवरी ब्यॉय?

राघव चड्ढा ने Blinkit का सामान डिलीवर करने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है। अगर आपको लग रहा है कि, ये किसी विज्ञापन का हिस्सा है तो बता दें, ये बिल्कुल रियल वीडियो है।

आप सांसद ने इस वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है, “बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर.. मैंने उनका दिन जिया।” वीडियो में देखा जा सकता हैकि, राघव ब्लिंकिट के कपड़े पहन रहे हैं। इसके बाद वो डिलीवरी ब्यॉय के साथ सामान लेते हैं और सर्द रात में इसे पहुंचाने निकल पड़ते हैं। जिस शिद्दत और सम्मान के साथ वो ये काम कर रहे है।, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि, वो सांसद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें, पिछले कुछ समय से ऑन लाइन सामान डिलीवरी देने वाले गिग वर्कस की समस्याओं का मुद्दा आप सांसद उठा रहे हैं। 10 मिनट के अंदर जब सामान देने का प्रेशर होता है तो डिलीवरी ब्यॉय पर क्या बीतती है और उसे किस तरह की समस्याओं का सामान कारना पड़ता है? उसी को नजदीक से जानने और समझने के लिए आप सांसद खुद ब्लिंकिट के कपड़े पहने और सामान देने निकल पड़े।

डिलीवरी ब्यॉय के साथ लंच भी कर चुके हैं आप सांसद

आपको बता दें, आप सांसद ने अभी हालहि में डिलीवरी ब्यॉय के साथ लंच भी किया था। उन्होंने घर पर बुलाकर उनकी सम्सायएं सुनी थी। दरअसल, एक डिलीवरी ब्यॉय का वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें वो कह रहा था कि, 15 घंटे में 28 डिलीवरी देने के बाद उसने 763 रुपए कमाए हैं। लड़का अपनी मजदूरी और काम की समस्याओं के बारे में बता रहा था। इसी लिए आप सांसद राघव चड्ढा ने घर बुलाकर लंच किया था। इसके साथ ही उन्होंने गिग वर्कस के साथ नया साल भी मनाया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026