---Advertisement---

Raipur Viral Video: पेट्रोल पंप पर खड़े-खड़े युवक बना कालीदास, देखें कैसे टश्न के चक्कर में लगा दी आग? अंजाम देख कांप रही रुह

Raipur Viral Video: सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बेहद डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक युवक ने स्वैग दिखाते हुए पेट्रोल पंप पर आग लगी दी। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2026 12:17 अपराह्न

Raipur Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Raipur Viral Video: इंसान की सनक के आपने कई वीडियो देखे होंगे लेकिन, यकीन मानिए ऐसा शायद ही देखा हो। जिसमें एक सनकी युवक ने पेट्रोल पंप पर आग लगा दी और खुद भी इसकी जद में आ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर की है। ये मामला काफी विचलित करने वाला है। जो भी इसे देख रहा है उसकी रुह कांप रही है।

पेट्रोल पंप पर युवक ने लगाई आग

इस रायपुर वायरल वीडियो को Deadly Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘रायपुर, छत्तीसगढ़: पेट्रोल पंप के पास धूम्रपान करने से रोके जाने पर एक व्यक्ति ने ईंधन भरवाते समय अपने दोस्त की बाइक में आग लगा दी, जिससे स्टेशन पर भीषण आग लग गई। सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो युवक पेट्रोल भरवाने आते हैं। तभी एक सिगरेट जला लेता है, बाइक सवार जब उसे रोकने की कोशिश करता है तो वो पेट्रोल की नोजल में आग लगा देता है। जिसके कारण बाइक में तो आग लग ही जाती है। इसके साथ ही आग लगाने वाला भी झुलस जाता है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी आग को सूझबुझ से बूझाता है।

Raipur Viral Video पर पुलिस का एक्शन

ये घटना 18 फरवरी की शाम 8 बजे के आस-पास की है। युवक ने उरला थाना क्षेत्र के कर्मा चौक में संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर आग लगाई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप के द्वारा धर्मेन्द्र सिंह और इमरान कुरैशी पर केस दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों ही नजदीक की एएचपी कॉलोनी में रहते हैं।

पेट्रोल पंप पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां

 

1-इंजन बंद रखें

पेट्रोल पंप पर कभी भी भूलकर गाड़ी के इंजन को स्टार्ट करके नहीं रखना चाहिए। फ्यूल बहुत ज्वलनशील होता है। इंजन की गर्मी से आग लग सकती है।

2-फोन बंद रखें

पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते हुए कभी भी फोन का यूज ना करें। इससे निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन आग लगा सकता है।

3-बीडी , सिगरेट और लाइटर ना जलाएं

पेट्रोल पंप पर कभी भी लाइटर, सिगरेट और बीड़ी ना जलाएं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।

4-टैंक को ओवरफिल कराने से बचें

कभी भी टैंक को ‘ओवरफिल’ नहीं कराना चाहिए। गर्मी के कारण इंधन फैलता है। जिसकी वजह से आग लग सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026