Rampur Viral Video: उत्तर प्रदेश का रामपुर जिला सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। यहां पर 5 बच्चों की मां उन्हें नशा देकर रात में प्रेमी संग फरार हो गई थी। मां के भागते ही बच्चों और महिला की सास ने मीडिया के सामने आकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। परिवार की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई थी। इसी औरत ने अपने प्रेमी और इश्क को लेकर ऐसा कबूलनामा दिया है। जिसे जानने के बाद मर्दों का महिलाओं के ऊपर से विश्वास उठ गया है। महिला का कबूलनामा अब वायरल हो रहा है।
प्रेमी संग बच्चों को नशा देकर फरार हुई महिला का कबूलनामा
ये घटना रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, प्रेमी संग फरार होने वाली इस औरत ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर खुलासा किया है। महिला अपना नाम मिथलेस बता रही है। उसका कहना है कि, वो एक युवक से प्यार करती है और उसी के साथ फरार हुई थी।
देखें वीडियो
Mother of five in Rampur, UP, confesses to drugging all her children with sleeping pills just so she could run away with a lover half her age. Shocking case of child endangerment.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 29, 2026
अपने प्यार का खुलासा पुलिस के सामने करती महिला के वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है। महिला का कॉफिडेंस देख हर कोई दंग है। वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बहुत ही स्थिति जानकर बहुत बुरा लगा है’। दूसरा लिखता है, ‘ये बहुत ही सेलफिश है, कुछ लोग पेरेंट्स बनने लायक नहीं होते हैं’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसा मां होने से अच्छा है बच्चे अनाथ हो जाएं’।
Rampur Viral Video: जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें, पिछले 4 दिनों से रामपुर की ये घटना चर्चा में बनी हुई है। महिला मिथलेश के प्रेमी का नाम सुरेंद्र है और पति का नाम किशोर है।
महिला की सास ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, वो बच्चों को नशे की दवा देकर आधी रात को प्रेमी संग फरार हो गई है। बूढ़ी सास न्याय की गुहार लगा रही है। महिला का पति शराब पीता है , जिसके कारण वो ससुराल को छोड़कर मायके चली गई थी। यहीं से उसका अफेयर सुरेंद्र से शुरु हो गया। इसीलिए महिला अपने प्रेमी संग बच्चों को छोड़कर फरार हो गई । फिलहाल महिला सामने आकर अपने प्रेमी से संबंध कबूल चुकी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
