---Advertisement---

Russia Plane Crash: चीन की सीमा में क्रैश हुए प्लेन का वीडियो देख दहल रहा दिल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आ रही याद , जानें ताज़ा अपडेट

Russia Plane Crash: चीन की सीमा पर क्रैश हुए रुस के प्लेन में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 24, 2025 5:40 अपराह्न

Russia Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Russia Plane Crash: आज रुस का प्लेन अचानक से चीन की सीमा में घुसते ही क्रैश हो गया। जिसमें लगभग 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपको भी अभी हालहि में हुई Ahmedabad Plane Crash की याद आ जाएगी। खबरों की मानें तो ये प्लेन अमूर रीजन के टिंडा शहर में जा रहा था। लेकिन जैसे ही ये टिंडा शहर में चीनी सीमा के करीब पहुंचा वैसे ही संतुलन खो बैठा। इस घटना का काण एयर ट्रैफिक कंट्रोल का रडार स्क्रीन से संपर्क टूटना माना जा रहा है।

Russia Plane Crash का वीडियो आया सामने

रशिया प्लेन क्रैश के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Sachin Gupta ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “रूसी विमान चीन बॉर्डर के पास क्रैश हुआ। 43 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर की मौत की आशंका। कुछ देर पहले संपर्क टूटा था। खोज दलों को फिर ये विमान जलता हुआ मिला।” वीडियो में प्लेन की क्षतिग्रस्त हालत को देखा जा सकता है। जंगल में जिस तरह से ये प्लेन जलकर खाक हुआ है। उसे देखकर इसकी तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हादसा देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

रुस के इस प्लेन क्रैश होने का कारण संपर्क टूटना माना जा रहा है। हादसे का शिकार हुए प्लेन का नाम एंगारा एयरलाइंस के An-24 है। इस दर्दनाक घटना में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस रशिया प्लेन क्रैश वीडियो को देखकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हे प्रभु 2025 में क्या होकर रहेगा? इतने प्लेन हादसे।’ दूसरा लिखता है, ‘विमान क्रैश होने के बाद कोई बचता ही कहां है।’ इस वीडियो को देख यूजर्स काफी अफसोस जता रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 5, 2026

Cholesterol

मई 5, 2026

Punjab News

मई 4, 2026

Punjab News

मई 4, 2026

Punjab News

मई 4, 2026

Punjab News

मई 4, 2026