---Advertisement---

Saharanpur Viral Video: मदरसे में मासूम संग दरिंदगी करने वाले मौलानाओं पर योगी पुलिस का बड़ा एक्शन, वहशीपन देख खौल उठेगा खून

Saharanpur Viral Video:  सोशल मीडिया पर  दो मौलानाओं का मासूम बच्चे को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो  डंडी से बेहरमी से मार रहे हैं। इस घटना की क्रूरता को देख यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 4, 2026 12:38 अपराह्न

Saharanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Saharanpur Viral Video:   उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो मौलानाओं के द्वारा क्रूर हरकत की गई है। मदरसे के अंदर दोनों ने एक छोटे से लड़के को बेरहमी से पीटा है। इस दौरान बच्चा चीखता और चिल्लाता रहा। लेकिन दोनों में से किसी भी दरिंदे का दिल नहीं पिघला। ये घटना सहारनपुर के गंगोह थाने के पास मौजूद मदरसे की बताई जा रही है। मौलानाओं के द्वारा बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है कि, देखने वालों का खून खौल उठा है। इसीलिए वो लगातार यूपी पुलिस से एक्शन की मांग कर रहे थे। इस मामले पर सहारनपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए वीडियो में बच्चे के साथ दरिंदगी कर रहे दोनों मौलाओं पर कड़ा एक्शन ले लिया है।

मौलानाओं ने मासूम बच्चे के साथ मदरसे में की दरिंदगी

मासूम बच्चे की पिटाई का ये सहारनपुर वायरल वीडियो Vivek K. Tripathi नाम के यूजर के द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “मदरसा है सहारनपुर के गंगोह का.. वीडियो में दिख रहे हैं तीन लोग.. दो हाफिज हैं, एक मासूम बच्चा है.. पहले बच्चे को पेट के बल लिटा कर डंडे से पीट रहे हैं.. फिर उसके दोनों पैर उठवाकर तलवों पर डंडे चला रहे हैं.. जैसा अक्सर फिल्मों में हमने थानों की हवालात में अपराधियों के साथ होते देखा है..
अजब हाल हैं मदरसों में पढ़ने वाले मासूमों के..।”

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक मौलाना बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाए हुए है, जबकि दूसरा उसे डंडों से बुरी तरह पीट रहा है। इस दौरान मासूम बच्चा दर्द से चीखते हुए ‘पापा-पापा’ चिल्ला रहा है।

Saharanpur Viral Video पर पुलिस ने लिए एक्शन

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है।पुलिस ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘स्बा गंगोह जनपद सहारनपुर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक मदरसे के छात्र की 02 व्यक्ति पिटाई करते दिखाई दे रहे है जिसमे थाना गंगोह पर तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी के द्वारा भी एक्शन की जानकारी दी जा रही है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026