---Advertisement---

Sambhal Viral Video:हाथ में गंगाजल, बदन पर बुर्का , महाशिवरात्रि पर भगवान भोले की मुस्लिम भक्त की असली कहानी यहां जानें

Sambhal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बुर्का पहने हुए है और कांवड़ उठा रही है। ये वीडियो संभल का है। महाशिवरात्रि से पहले भगवान भोले की मुस्लिम भक्त का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Sambhal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल को सुकून देना वाली वीडियो सामने आयी है। महाशिवरात्रि से पहले बुर्का पहनी लड़की  हाथ में गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर हरिद्वार से संभल के लिए निकली। बुर्के में भगवान भोले की भक्त को देख लोग भावुक हो गए और इसे  गंगा जमुनी तहजीब का सबसे अच्छा उदाहरण बताने लगे। सोशल मीडिया पर अब ये लड़की काफी चर्चा में बनी हुई है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की इस मुस्लिम भक्त के बारे में जानना चाहता है। युवती का नाम तमन्ना मलिक है।

Sambhal Viral Video:  महाशिवरात्रि से पहले भगवान भोले की भक्ति में लीन दिखी मुस्लिम युवती

तमन्ना  मलिक के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘संभल जिले की तमन्ना मलिक हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही है।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, तमन्ना मलिक ने बहुत ही आस्था के साथ कांवड़ को कंधे पर उठाया हुआ है सड़क पर अन्य भक्तों के साथ चल रही है। युवती संभल के बदनपुर के बस्सी गांव की रहने वाली है।

कौन है बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना मलिक?

दरअसल, तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी नाम के युवक से लव मैरिज की हुई है। वो अपने पति के साथ जल भरने हरिद्वार गई थीं। इस दौरान उन्होंने बुर्का पहना हुआ है। वो संभल की तरफ लौट रही हैं ताकि महाशिवरात्रि पर भगवान भोले पर गंगाजल चढ़ा सकें। उन्होंने हिन्दू और मुस्लिम एकता का पैगाम दिया है। यूपी पुलिस ने तमन्ना मालिक की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही शिवभक्तों ने उनका स्वागत फूल बरसा कर किया है। तमन्ना और अमन की शादी को तीन साल हो गए हैं। दोनों के दो बेटे हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम तुलसी रख लिया है। खबरों की मानें तो शादी और बच्चों के लिए जो उन्होंने दुआ मांगी थी। वो पूरी हो गई है। इसलिए वो पति अमन त्यागी के साथ गंगा जल लेने हरिद्वार गई थी।बुर्के में कावंड़ उठाए तमन्ना  मलिक की वीडियो पर यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इसे हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश बता रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026