मुर्गे और कुत्ते की खतरनाक लड़ाई को देख भूल जाएंगे WWE की फाइट, Viral Video उड़ा रहा लोगों के होश

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। ऐसे में अब कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अलग- अलग तरह से रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद हमें खूब मजा आता है। इन वीडियो का इतना क्रेज होता है कि देखने के बाद भी हमारा जी नहीं भरता और बार – बार देखने को दिल करता है। कई बार हमारे बीच लड़ाई के भी फनी वीडियो वायरल होकर पहुंच जाते हैं। लड़ाई के इस वीडियो को देखकर कई बार गुस्सा भी आता है और कई बार मजा भी खूब आता है। ऐसे ही एक लड़ाई का वीडियो कुत्ते और मुर्गे के बीच देखने को मिला है। इन दोनों के लड़ाई का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर अपना गुस्सा उतार रहें हैं तो कुछ इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। ऐसा क्या है इस वीडियो में आइए जानते हैं।

कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई देख फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या – क्या नहीं करते। कई बार लोग इसके चक्कर में अपनी जान तक गंवा बैठते हैं लेकिन फिर भी इसका बुखार उतरने के नाम ही नहीं लेता। अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की लड़ाई करते हुए वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस लड़ाई में कई बार जान तक चली जाती है लेकिन वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहते हैं और तमाशा देखते रहते हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय से एक मुर्गे और कुत्ते के बीच लड़ाई का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों का गुस्सा जमकर देखने को मिला।

लोगों ने अपना गुस्सा वहां खड़े ऐसे लोगों पर उतारा जो मुर्गे को बचाने की बजाए वीडियो बना रहे थे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कुत्ता मुर्गे को काटने के लिए दौड़ रहा है। मुर्गा भी खुद को बचाने के लिए बार – बार कोशिश करता है और अंत में कुत्ते को हार माननी पड़ती है। ऐसे में जब कुत्ते के हार मानाने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने तुरंत कहना शुरू कर दिया कि सबसे पहले मुर्गे की जान बचाना जरुरी था वीडियो तो बाद में भी बन जाता।

Also Read: हिंदी बोलने के लिए मशक्कत करती नजर आईं Nysa Devgan, वायरल वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

इंस्टाग्राम पर Viral Video

 


कुत्ते और मुर्गे की लड़ाई के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर animal_lover_wagad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में यूजर ने शेयर करते हुए लिखा है कि ‘ वीडियो न बनाकर इन दोनों को अलग करने की कोशिश करें।” फिलहाल यह वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

Also Read: Pawan Khera को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में पेशी के बाद असम ले जाने की तैयारी

Exit mobile version