---Advertisement---

Shamli Viral Video: बहन छेड़ी तो मासूम के सामने दरिंदे को कुल्हाड़ी से मारा, UP पुलिस ने तुरंत लिया खौफनाक वीडियो पर एक्शन

Shamli Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का बच्चे के सामने ही युवक कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2025 1:48 अपराह्न

Shamli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Shamli Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक युवक घर के बाहर बच्चे के साथ बैठे लड़के पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है। इस दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पा रहा है। दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से मारने वाले लड़के की दरिंदगी को देख यूजर्स की रुह कांप गई है। यही वह है कि, ये वीडियो इतना तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पर UP Police Action भा आ गया है।

सरेआम युवक ने लड़के पर किया कुल्हाड़ी से हमला

इस घटना के Shamli Viral Video को भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के एक्स हैंडल पर 28 अप्रैल को अपलोड किया गया था।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “शामली : कुल्हाड़ी से युवक पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला। युवक पर एक के बाद एक बेतहाशा वार किए। घटना का लाइव वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावर की तलाश में जुटी। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव की घटना।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर के बाहर बैठे एक लड़के पर युवक बुरी तरह से कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है। इस दौरान वहां पर एक छोटा सा बच्चा बैठा हुआ ये सबकुछ देख है। वह ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी के वार से लड़का पहले तो जमीन पर गिरता है और फिर उठकर भागता हुआ दिख रहा है। इस दौरान हमलावर उसका पीछा नहीं छोड़ता है और उसे दौड़ा देता है।

Shamli Viral Video पर क्या बोली यूपी पुलिस?

इस शामली वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसे पुलिस की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है, “महोदय, उपरोक्त प्रकरण थाना पुलिस के संज्ञान में है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।” वहीं, शामली पुलिस की तरफ से भी घटना की जानकारी देते हुए लिखा है कि, आरोपी ने मजरुब नाम के युवक पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसने आरोपी की बहन को छेड़ा था। जिसकी वजह से भाई गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026