---Advertisement---

Siwan Viral Video: ‘बेटा ही पैदा होता…’ लाइव सिजेरियन डिलीवरी करते हुए डॉक्टर ने बनवाई रील, भांजे की करतूत पर आग बबूला हुए यूजर्स

Siwan Viral Video: बिहार के सिवान का यह वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक भांजा अपनी मामी की डॉक्टरी का गुणगान करते हुए डिलीवरी रूम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 4:35 अपराह्न

Siwan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Siwan Viral Video: बिहार अपने कारनामों के लिए हमेशा से चर्चा में रहा है और आए दिन यहां से अतरंगी खबरें सामने आती रहती है। आजकल वैसे भी लोगों पर रील बनाने का भूत सवार है तो भला बिहार कहा पीछे रह सकता है। हाल ही में एक Video सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से Viral हो रहा है जिसमें एक महिला डॉक्टर ने लाइव ऑपरेशन के दौरान अपने भांजे से रील बनवाई। जी हां ये महिला डॉक्टर गायनोलॉजिस्ट है और इन्होंने अपने क्लीनिक में एक प्रेगनेंट महिला की जान के साथ खिलवाड़ कर दिया। सिवान वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान न सिर्फ लेबर रूम में अपने भांजे को एंट्री दी बल्कि ऑपरेशन करते हुए लाइव रील भी बनवाई।

Siwan Viral Video में मामी की डॉक्टरी की तारीफ में फिसला भांजे का जुबान

साथ ही लेडी डॉक्टर के भांजे ने एक भद्दी करतूत भी कर दी जिससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा उबल रहा है। दरअसल सिवान वायरल वीडियो में रील बनाने के दौरान महिला डॉक्टर और उनका भांजा बेशर्मी से हंसते नजर आ रहे है जबकि डॉक्टर का पूरा ध्यान मरीज के ऊपर होना चाहिए क्योंकि उसका एक गलत स्टेप जान के लिए जोखिम खड़ा कर सकता था। इसी Siwan Viral Video में डॉक्टर का भांजा कहता दिख रहा है कि ये मेरी मामी है और ये जो भी सिजेरियन करती है उसमें लड़का ही पैदा होता है। भांजे के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर क्लास लगाई है और साथ रील बनावाने को लेकर पुलिस से मांग की है कि इस डॉक्टर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मामी भांजे के खेल को देख यूजर्स ने लगाई फटकार

सिवान वायरल वीडियो को लेकर जानकारी के मुताबिक ये मामला बिहार के सीवान जिले है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है भांजे की इसमें कोई गलती नहीं है डॉक्टर साहिबा अपना प्रचार कराना चाहतीं है इसलिए ऐसा कमेंट करवाया है। बिहार के मेडिकल विभाग पर भी यूजर्स ने सवाल खड़े किए है क्योंकि इस तरह का वीडियो वायरल होने पर विभागीय कार्यवाही भी होनी बनती है। बता दें ये Siwan Viral Video फर्स्ट बिहार झारखंड नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026