---Advertisement---

Srinagar Airport Viral Video: एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ जो आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने 4 कर्मचारियों को पीटा ? रीढ़ की हड्डी के साथ तोड़ा मुंह, देखें वीडियो

Srinagar Airport Viral Video : सोशल मीडिया पर श्रीनगर एयर पोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। चारो लोगों को पीटने वाले आर्मी अफसर पर एक्शन हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2025 5:07 अपराह्न

Srinagar Airport Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Srinagar Airport Viral Video : श्रीनगर के एयरपोर्ट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने जमकर उत्पात मचाया। आर्मी अफसर ने एयरपोर्ट पर 4 कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा और मार-मारकर एक की रीढ़ की हड्डी तोड़ी, वहीं एक कर्मचारी का जबड़ा तक तोड़ डाला। Spicejet Airlines के स्टाफ के साथ दिन दहाड़े मारपीट करने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल इस समय गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अब उन पर एक्शन ले लिया गया है और FIR भी दर्ज कर दी गई है।

स्पाइसजेट एयरलाइंस के कर्चारियों को आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पीटा

आर्मी अफसर के द्नारा मारपीट के वायरल वीडियो को Shiv Aroor नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसमें आर्मी अधिकारी एयरलाइन के कर्मचारियों को जमकर पीट रहे हैं। इस दौरान काफी सारे लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो ना तो किसी की बात मान रहे हैं और ना ही रुक रहे हैं। वो एक साथ चार कर्मचारियों को पीट देते हैं।

न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर लिखा, ये घटना 26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट की है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कर्मचारियों को इसलिए पीटा क्योंकि दो केबिन बैगेज ले जा रहा थे जिनका, वज़न 16 किलो था, जो 7 किलो की अनुमत सीमा से दोगुना से भी ज़्यादा था। जब इस एक्ट्रा सामना के पैसे मांगे गए को सेना अधिकारी ने मारपीट शुरु कर दी।

Srinagar Airport Viral Video पर एयर लाइन ने लिया एक्शन

स्पाइसजेट ग्राउंड स्टाफ के चार कर्मचारियों को पीटे जाने की घटना के बाद सेना अधिकारी को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही FIR भी दर्ज की गई है। सेना अधिकारी के द्वारा पीटने से एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूटने की खबर है तो वहीं, एक कर्मचारी का जबड़ा टूट गया है। इस घटना का वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Rashifal 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 21, 2026