Viral Video: 15 अगस्त से पहले खाकी और देशभक्ति का दिखा अद्भुत संगम, तिरंगे को हाथ में लिए पुलिसकर्मी ने जमकर किया डांस

Viral Video: इंदौर में एक इंस्पेक्टर ने अपने डांस से धूम मचा दी। इंस्पेक्टर के डांस का वीडियो शहरभर में जमकर वायरल हो रहा है।

MP Viral Video

MP Viral Video

Viral Video: देश में इन दिनों आजादी का महोत्सव मानाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अगल-अगल अंदाम में स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ऐसा ही एक अनूठा अंदाज प्रध्य प्रदेश से सामने आया है। जहां खाकी और देशभक्ति का दिखा अद्भुत संगम।

दरअसल, यहां एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी ‘हम हैं हिंदुस्तानी गाने’ पर जमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। डांस के दौरान पुलिसकर्मी का जोश देखने लायक है, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रध्य प्रदेश के इंदौरा का है वीडियो

बता दें कि ये वीडियो प्रध्य प्रदेश के इंदौरा का है, जहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान थाना प्रभारी अनिल यादव ने ऐसा डांस किया की उनका वीडियो ही वायरल हो गया।

वैसे तो यात्रा में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन इंस्पेक्टर अनिल यादव ने जोश ने सभी के पसीने छुड़ा दिए। अनिल यादव का जोश ऐसा था की वह पूरी यात्रा के दौरान थके ही नहीं और लगातार डांस करते रहे।

तिरंगे के साथ पुलिसकर्मी ने जमकर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है सैकड़ों पुलिस वाले हाथों में तिरंगा लिए हुए शहर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच कैमरा इंस्पेक्टर अनिल यादव की तरफ जाता है, जो देश भक्ति में लीन थे। वीडियो में इंस्पेक्टर साहब ‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो…सबसे आगे होंगे हम हिन्दुस्तानी’ गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

उनके डांस करते ही अन्य पुलिसकर्मी भी उनका साथ देने के लिए आगे आते हैं और देशभक्ति गानों पर डांस करने लगते हैं। अनिल यादव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

‘देशभक्ति के गाने सुनते ही झूठ उठता हूं’

वीडियो के वायरल होने के बाद जब इंस्पेक्टर अनिल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये वीडियो तिरंगा यात्रा के दौरान का है। जहां सैकड़ों पुलिसकर्मी यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि यात्रा में ही मौजूद मेरे भाइयों ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी वह देशभक्ति के गाने सुनते हैं तो झूठ उठता हैं। उस दिन भी वैसा ही हुआ और उन्होंने जमकर डांस किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version