---Advertisement---

Udaipur Viral Video: SP साहब से मिलने के लिए सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला की बेबसी ने तोड़ा दिल, उठा सवाल ‘AC रूम’ से बाहर क्यों नहीं आते अधिकारी

Udaipur Viral Video: पुलिस से जवाब ना मिलने के बाद एसपी ऑफिस पहुंची महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। यूजर्स एसपी ऑफीसर को ट्रोल करते हुए दिखे हैं। जाने डिटेल्स क्या है जो उदयपुर का मामला बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 1:45 अपराह्न

Udaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Udaipur Viral Video: सरकारी कुर्सी पर बैठे एसपी साहब को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि अपने गुरुर में उन्होंने एक ऐसी बुजुर्ग महिला के साथ अन्याय किया है। जो सीढ़ी पर चल नहीं सकती लेकिन अपनी व्यथा सुनाने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा। वह जिस तरह से सीढ़ी पर चढ़ती हुई नजर आती है उसने हर किसी की आत्मा को झकझोर दिया है। यह सच है कि महिला के पास कोई और विकल्प नहीं रह जाता है। सोशल मीडिया पर उदयपुर वायरल वीडियो ने एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है जिसे दैनिक भास्कर न्यूज़ ने शेयर किया है।

बुजुर्ग महिला के साथ एसपी ऑफिस में दिखा अन्याय

उदयपुर वायरल वीडियो एसपी कार्यालय का है। इस दौरान बुजुर्ग महिला को हाथों के बाल एसपी कार्यालय की सीढ़ियां चढ़नी पड़ी। एक बुजुर्ग महिला की दास्तां को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि थाने में न्याय नहीं मिलने के बाद मजबूरी में एसपी कार्यालय आना पड़ा। बुजुर्ग महिला को लेकर इस तरह की प्रशासनिक व्यवस्था की संवेदनहीनता और सरकारी दफ्तरों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिस तरह से बुजुर्ग महिला के साथ व्यवहार किया गया वह जाहिर तौर पर अक्षम्य बताया जा रहा है

Udaipur Viral Video को लेकर तमतमा उठे लोग

वहीं उदयपुर वायरल वीडियो को एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया कि “क्या यह जरूरी है कि सरकारी अधिकारी किसी नागरिक से सिर्फ अपने एसी ऑफिस में ही मिले। मिलने के लिए नीचे क्यों नहीं आ सकते।” वही एक यूजर ने इस पर एक्शन की मांग की है और कहा कि हमें एक्शन चाहिए तो एक ने लिखा यूपीएससी उन्हें यह नहीं सिखाता है। एक यूजर ने लिखा सरकारी ऑफिसर बनने के बाद सबकी यही हालत होती है। एक ने कहा इन्हें अच्छे से सबक सिखाने की जरूरत है।

@NCMIndiaa एक्स चैनल से शेयर इस वीडियो को 8.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 19, 2026

Viral Video

अगस्त 19, 2026

Viral Video

अगस्त 19, 2026

Health Tips

अगस्त 19, 2026

Rain Alert 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

Viral Video

अगस्त 18, 2026