---Advertisement---

Unnao Viral Video: हाईवे पर नागिन बनीं लड़कियां, ‘खाकी’ ने बीन बजाकर कर दिया खेला, वायरल हुआ यूपी पुलिस सपेरा अवतार

Unnao Viral Video: सोशल मीडिया पर उन्नाव जिले में लखनऊ कानपुर हाइवे पर नागिन बनकर आधी रात को डांस करती लड़कियों का वीडियो हालहि में वायरल हुआ था। अब यूपी पुलिस ने इन युवतियों पर सपेरा बनकर एक्शन ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 23, 2026 1:12 अपराह्न

Unnao Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Unnao Viral Video: इंस्टाग्राम रील का खूमार लोगों के दिमाग पर इस कदर हावी हो चुका है कि, वो वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाने के लिए वो ना तो खुद की जान की परवाह करते हैं और ना ही दूसरे के बारे में सोचते हैं। हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि, अब ये लोग कानून की भी धज्जियां उड़ाने लगे हैं। ऐसे ही लोगों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, एक महीने पहले सोशल मीडिया पर दो युवतियों का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वो दोनों उन्नाव के लखनऊ कानपुर हाईवे पर नागिन बनकर डांस कर रही थीं। आधी रात को कानून की धज्जियां उड़ती इन युवतियों पर पुलिस ने एक्शन लेने के बाद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो खुद को सपेरा बता रही है।

Unnao Viral Video पर यूपी पुलिस का सपेरा एक्शन

इस उन्नाव वायरल वीडियो पर लिए गए एक्शन की रील बनाकर एक्शन की जानकारी यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा है कि, ‘नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप … सपेरा आया… और शो स्टॉप।’ पुलिस ने इस एक्शन पर रील बनाई है।

जिसमें बताया गया है कि, दोनों युवतियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है, नागिन बनी एफआईआर मिली। हाईवे पर डांस थाने में चांस। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, सड़क सुरक्षा के दुश्मन ना बनें। पुलिस के इस एक्शन की रील को यूजर्स काफी मजेदार बता रहे हैं।

उन्नाव के लखनऊ कानपुर हाईवे पर दो लड़कियों ने 1 महीने पहले किया था नागिन डांस

आपको बता दें, एक महीने पर दो युवतियों ने आधी रात को उन्नाव में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर नागिन बनकर रील बनाई थी। दोनों ने यातायात के सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दी थी। भयंकर ठंड में हाईवे पर लेट-लेटकर वीडियो बनाती लड़कियों को जब बिना स्वेटर से जमीन पर लोगों ने लोटते देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं, कुछ यूजर्स ने इन लड़कियों पर कड़े एक्शन की मांग की थी। जान को जोखिम डालकर नेशनल हाइवे पर की गई इस नागिन हरकत पर अब यूपी पुलिस ने सपेरा बनकर एक्शन ले लिया है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026