Vada Pav Girl: बीते कुछ समय से चंद्रिका दीक्षित काफी चर्चा में बनी हुई है। बिग बॉस ओटीटी 3 में भले ही उनका सफर काफी कम रहा हो लेकिन वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सबके बीच हाल ही में Shallu Nisha Podcast पॉडकास्ट में उन्होंने यह कहा कि अपने बेटे को पालने के लिए अगर उन्हें किसी के साथ सोना भी पड़े तो वह करने के लिए तैयार होगी इस बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस सब के बीच अब उन्होंने वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए दिखी। आइए जानते हैं क्या है कंट्रोवर्सी।
आखिर क्या बोल कर अब फंस गई Vada Pav Girl
दरअसल लेटेस्ट वीडियो में चंद्रिका दीक्षित काफी गुस्से में नजर आती है और ऑनलाइन ट्रोलर्स पर बयान को तोड़ जोड़कर पेश करने का आरोप लगा दिया। वह कहती हैं कि उनका कहना था कि बच्चे की खातिर वह कुछ भी करने के लिए तैयार है और इसके लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो उन्हें मलाल नहीं है। पति की बेवफाई और सिंगल पेरेंटिंग की मुश्किलों को लेकर इस वीडियो में वडा पाव गर्ल कहती नजर आती है कि व्यूज के चक्कर में तुम लोग किसी पर कोई भी वीडियो बनाए जा रहे हो। तुम लोगों ने सिर्फ एक सेंटेंस उठाया कि चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ सोने के लिए बोला तुमने 3.5 घंटे का वह पॉडकास्ट देखा।
बवाल के बीच वडा पाव गर्ल ने हेटर्स की लगाई क्लास
इस दौरान वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित यह भी कहती है कि कभी मेरी रेडी उठा ली जाती है कभी मेरी दुकान छीन ली जाती है। वह कहती है कि “मैंने कहा कि ईंट उठाना हो रोटी बनाना हो या फिर लास्ट ऑप्शन अगर मेरे पास यह हो तो मैं यह भी करूंगी लेकिन मैं अपने आप को मारूंगी नहीं। मेरे में तब तक दम है तब तक चलूंगी। क्या गलत बोल दिया पर तुम लोगों को सिर्फ व्यूज के चक्कर में किसी को भी गिराना है। तुम लोग किसी को मेंटली टॉर्चर करते हो वह तो शुक्र मानों कि मैं इतनी स्ट्रांग हूं पर तुम लोग किसी की भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा देते हो सिर्फ व्यूज के चक्कर में।”
चंद्रिका दीक्षित का लोग उड़ा रहे मजाक
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है जहां यूजर्स का कहना है कि दीदी पागल हो गई है। वहीं एक यूजर ने कहा स्क्रिप्ट के नशे में चूर हो गई है। एक ने लिखा फेम के लिए कुछ भी कर लेती है तो एक ने कहा यह अब इरिटेटिंग लगने लगी है।
कुछ समय से चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने अपने पति की बेवफाई को खुलेआम सबके सामने एक्सपोज किया। कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लगातार चर्चा में है। निश्चित तौर पर वडा पाव गर्ल की जिंदगी फिलहाल पहेलियां से भरी हुई नजर आ रही है।
