Viral Animal Video: दो जहरीले कोबरा सांपों को शख्स ने चढ़ाया जल, देखने वालों की कांप रही रुह

animal viral video

animal viral video

Viral Animal Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देख आपकी भी रूह काँप जाएगी। इस वीडियो में एक सांप पकड़ने वाला आदमी दो जहरीले कोबरे पर जल चढ़ाता नजर आ रहा है। वीडियो को देख लोग काफी रोमांचित भी हो रहे है साथ ही साथ वे डर भी रहे है। वीडियो में आपको दो कोबरा नजर नजर आ रहा होगा।।

कोई भी व्यक्ति इन साँपों को देखकर डर जाएगा। लोग सांप के नजदीक जाने की हिम्मत भी नहीं करेंगे मगर वीडियो में दिख रहा व्यक्ति इन खतरनाक जीवों पर जल चढ़ाता दीखता है। वह आदमी बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं दिख रहा है, बल्कि बड़े पास से उन दोनों कोबरे पर जल चढ़ाता है।

कोबरे पर जल चढ़ाता दिख रहा है यह आदमी

सांप से हर किसी को डर लगता है। मगर सोशल मीडिया पर हमने एक ऐसा वीडियो देखा जिसमे एक सांप पकड़ने वाला व्यक्ति दो जहरीले कोबरे पर जल चढ़ाता नजर आ रहा है। वह व्यक्ति एक प्लास्टिक मग में पानी भरकर उन दो कोबरों के ऊपर पानी डालता दिख रहा है।

आप देख सकते है की पीछे प्लास्टिक के डब्बों में और भी सांप पकड़ कर रखे हुए हैं। यह वीडियो उस व्यक्ति ने अपने इंटाग्राम पेज पर शेयर किया। बता दे की इस व्यक्ति का नाम सिंटू है। सिंटू के इस वीडियो पर अब तक हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है। वह अक्सर इस तरह की वीडियो अपने इंस्टा पेज पर शेयर करता रहता है।

वीडियो को पसंद कर रहे है लोग

लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। वे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। कई यूजर ने वीडियो पर हर-हर महादेव कमेंट किया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पीछे देखो उसने साँपों को बड़े प्लास्टिक के बोतल में रखा है”। सिंटू के इंस्टग्राम पेज का नाम sintu snake saver up22 है।

बता दे की इस पेज को 17.3k लोगो ने फॉलो किया है। इस पेज पर सिंटू नाम के इस व्यक्ति ने और भी कई तरह के ऐसे वीडियो डाले है। सिंटू ने अपने इंस्टा बायो में खुद को एनिमल रेस्कुअर और सोशल वर्कर बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version