---Advertisement---

Viral News: 90 साल के चचा ने किया 5 वां निकाह, लड़कों को नसीहत देते हुए अपनी सेहत के खोले कई राज

Viral News: आपने आज तक शादी को लेकर बहुत सी खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन सऊदी अरब से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जो अपने आप में काफी हैरतंगेज है। दरअसल यहां एक 90 साल के बुजुर्ग चचा ने एक-दो नहीं बल्कि 4 शादियां की थी। ऐसे में इनका मन नहीं भरा तो ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 17, 2023 3:30 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: आपने आज तक शादी को लेकर बहुत सी खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन सऊदी अरब से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जो अपने आप में काफी हैरतंगेज है। दरअसल यहां एक 90 साल के बुजुर्ग चचा ने एक-दो नहीं बल्कि 4 शादियां की थी। ऐसे में इनका मन नहीं भरा तो अब वह 5 वीं शादी भी कर लिए हैं। यहीं नहीं बताया जा रहा है, इस शादी में उनके नाती-पोता भी बहु-बेटों ने उन्हें खूब बधाइयां भी दी हैं। जिसकी वजह से यह अब बुजुर्ग चचा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। खबरों की मानें तो बुजुर्ग दादा ने अपनी सेहत का राज भी खोला है, जिसमे वह आज के युवा वर्ग को नसीहत भी दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है, कि आखिरकार चचा ने क्या राज खोला है?

शादी को लेकर बुजुर्ग का क्या है कहना?

दरअसल जिस 90 साल के बुजुर्ग की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम ‘नासिर बिन दहैम बिन वाहक अल मुर्शिदी अल ओताबी’ है। बताया जा रहा है 5 वीं शादी के बाद अल मुर्शिदी काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे है। उन्होंने बड़े-धूमधाम से यह शादी की है। इस दौरान उनके सभी परिवार के लोग भी मौजूद थे। वहीँ अल मुर्शिदी ने एक न्यूज़ चैनल पर शादी को लेकर अपने इंटरव्यू में कहा कि “मेरी अच्छी सेहत का राज ही शादी है, और अगर भविष्य में शादी करने का मौका मिला तो चुकूँगा भी नहीं। उनके मुताबिक शादी करना सुन्नत है, इसे करने में किसी को भी झिझक नहीं होनी चाहिए।”

वहीं इस मामले पर उनके पोते ने एक वायरल वीडियो में कहा कि “इस निकाह के लिए मेरे दादाजी को ढ़ेर सारी बधाई, साथ ही आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।”

बुजुर्ग ने शादी को लेकर गिनाए फायदे 

खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी शादी को लेकर ‘नासिर बिन दहैम बिन वाहक अल मुर्शिदी अल ओताबी’ ने युवाओं को बताया कि “शादी करने से मानसिक तनाव दूर रहता है। साथ ही उनका मन सभी कार्यों में लगा रहता है। इसके अलावा जो लोग शादी नहीं करना चाहते वह जान ले कि धर्म की सुरक्षा करने के लिए यह जरूरी है। सभी लोगों को सुन्नत का पालन करना चाहिए। उनके मुताबिक निकाह शारीरिक आराम और सुख दोनों है, ऐसे में बुढ़ापा विवाह को नहीं रोक सकता। उन्होंने नसीहत देते हुए युवा वर्ग से कहा कि सभी युवाओं को अधिक से अधिक शादी करना चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026