---Advertisement---

Viral News: अद्भुत गांव! इस गांव में रहने के लिए नहीं चाहिए एक भी पैसा, वजह हैरत में डाल देगी

Viral News: दुनिया में एक ऐसा अनोखा गांव है, जहां पर रहने के लिए किसी भी तरह के पैसों की जरुरत नहीं पड़ती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 25, 2023 3:50 अपराह्न

village
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: पैसा दुनिया की एक ऐसी महत्वपूर्ण चीज है जिसके सामने रिश्ते-नाते, अच्छाई और बुराई सबकुछ फीकी है। यही वजह है कि, इसे कमाने के लिए लोग दिन-रात काम में लगे रहते हैं। लोग इसके लालच में आकर बड़े से बड़े क्राइम कर जाते हैं। आलम ये है कि, जिसके पास ज्यादा पैसा है वो सबसे पावरफुल है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, दुनिया में एक ऐसा गांव हैं। जहां पर पैसों की जरुरत नहीं पड़ती है। यहां पर लोग बिना पैसों के ही जी रहे हैं। उन्हें किसी भी सामान को खरीदने के लिए तरसना नहीं पड़ता है। ये गांव काफी अजीब है।

इस गांव में बिना पैसों के जी रहे लोग

इस गांव में एक ऐसी बीमारी है, जिसने लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदली हुई है। इस गांव के लोगों को भूलने की बीमारी है। वो छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं। इस गांव का नाम लैंडेस है। यहां के नागरिक डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से बोर्डो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की निगरानी में इन्हें रखा गया है। आपको बता दें, ये एक एक्सपेरिमेंटल गांव है। जहां पर मात्र 120 लोग ही रहते हैं। ये अनोखा गांव फ्रांस में हैं।

मुफ्त में मिलती हैं सारी चीजें

इस गांव के लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं। इसलिए इनकी सुविधाओं के लिए एक जनरल स्टोर बनाया गया है। जहां पर इनकी जरुरत की सभी चीजें उपलब्ध हैं। इनके इस्तेमाल के लिए इन लोगों को किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। यहां पर इन लोगों को मुफ्त में खाने के लिए रेस्तरां और थिएटर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये लोग अपने पास किसी भी तरह का पैसों वाला पर्स नहीं रखते हैं। इन लोगों पर जो लोग रिसर्च कर रहे हैं, वो डॉक्टर्स हर 6 महीने में आकर इनकी स्थिति जानते हैं और फिर इसी के हिसाब से इन्हें दवाई देते हैं। ये गांव की सालों से ऐसे ही चला आ रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों को काफी सारी सुविधाएं दी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026