---Advertisement---

Viral News: क्या पैसों पर भारी पड़ा आत्मसम्मान? 99 iPhone का दिल बनाने के बाद भी लड़की को क्यों इम्प्रेस नहीं कर सका अमीरजादा ? यूजर बोला ‘औरतों पर पैसा बर्बाद..’

Viral News: सोशल मीडिया पर एक लड़के की अनोखी अधूरी लव स्टोरी वायरल हो रही है। इसमें एक लड़की ने अमीकजादे के प्यार को ठुकरा दिया। लड़के ने उसे 99 iPhone का दिल बनाकर प्रपोज किया था।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 12, 2025 5:59 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक लड़के ने सालों से पैसो जोड़कर लड़की को 99 iPhone के साथ प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने फिर कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उसके अरमानों पर पानी फिर गया। ये घटना चीन की है। इसे देखने और जानने के बाद लोगों की राय बंट गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि, हर लड़की को पैसा अट्रेक्ट नहीं करता है, उनमें आत्म सम्मान भी होता है। तो वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि, औरतों पर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए। बेहरहाल मामला जो भी रहा हो लेकिन ये खबर मीडिया से लेकर Social Media पर सुर्खियां बटोर रही है।

क्या हुआ जब अमीरजादे का प्यार लड़की ने ठुकराया

इस चौंका देने वाली घटना को currentpakistan.pk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,गुआंगज़ौ के एक चीनी प्रोग्रामर ने दो साल की बचत की इसके बाद करीब 82,000 डॉलर के 99 iPhone 6s खरीदें। उसने उन्हें एक सार्वजनिक पार्किंग में दिल के आकार में सजाया और दोस्तों और दर्शकों की भीड़ के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। यह कहानी चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, खासकर इसलिए क्योंकि यह चीन में एक प्रमुख शॉपिंग फेस्टिवल सिंगल्स डे से ठीक पहले हुई थी। इस खबर को जानने के बाद यूजर्स की राय बंट गई है। कुछ लोग लड़की का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं। Social Media पर ये काफी वायरल हो रहा है।

Viral News यूजर्स को चौंका रही

इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में इंस्टाग्राम पर 20 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस पर 91000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “ये प्रूफ हो चुका है कि, लड़की को पैसा नहीं खरीद सकता है”। दूसरा लिखता है, “लड़का होना इजी नहीं है”। तीसरा लिखता है, “इस तरह औरतों पर पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए”। इस खबर को जानने के बाद अधिकतर यूजर्स का कहना है कि, “लड़की में आत्म सम्मान है, सारी लड़कियों को पैसा इंप्रेस नहीं करता है।”

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026