---Advertisement---

Viral News: यहां समोसा खा लिया तो हो जाएगी जेल, जानें क्यों लगा है बैन?

Viral News: क्या आपको पता है, दुनिया का एक ऐसा देश है। जहां पर सोमसे को खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसका कारण आपको हैरान कर देगा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 17, 2023 1:49 अपराह्न

samosa news
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: दुनिया में आपने एक से बढ़कर एक अतरंगी काम होते हुए देखे होंगे। जिन पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ये चीजें इतना चौंका देती है कि, लोग हैरानी से सिर पकड़ लेते हैं, ऐसा भी हो सकता है। आज जो वायरल खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं। उसे जानने के बाद आपका दिमाग पूरी तरह से हिलने वाला है। चाय और चटनी के साथ बड़ी ही चाव से खाए जाने वाले समोसे को दुनिया के एक देश ने बैन किया हुआ है। यहां पर समोसा बनाना और खाना दोनों ही किसी जुर्म से कम नहीं है। इस बात पर आपको विश्वास करना शायद थोड़ा मुश्किल हो। लेकिन यकीन मानिए ये खबर पूरी तरह से सच है।

इस देश में समोसे पर लगा प्रतिबंध

आपको बता दें, अफ्रीकन देश सोमालिया में समोसे पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। इसका कारण भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल समोसे के तिकोना आकार के कारण इसे बैन किया हुआ है। इन लोगों का मानना है कि, क्रिश्चियन समुदाय का चिह्न इसके तिकोने आकार से मिलता है। इस वजह इसे बैन किया गया है। इसके साथ ही यहां पर समोसे पर पाबंदी की एक वजह ये भी है कि, यहां पर समोसे में कुछ लोग सड़ी-गली चीजें भर रह थे। जिसके कारण कई सारे हेल्थ संबंधी समस्याएं होने लगीं थी। जिसको देखते हुए यहां पर समोसे को बैन कर दिया गया। इसके साथ ही यहां पर अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे जेल के साथ सजा दी जाती है।

भारत की डिश माना जाता है समोसा

आपको बता दें, समोसा को लेकर कहा जाता है कि, ये भारत की डिश है। जिसे मुगलों के समय से ही काफी चाव से खाया जाता है। समोसा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में सोमालिया में इसको बैन किया जाना अपने आप में एक चौंका देने वाली खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026