---Advertisement---

Viral News: इस देश में मात्र 24 घंटे में ही खत्म हो जाती है शादी, दूल्हा-दुल्हन हो जाते हैं अलग

Viral News: चीन में एक दिन की शादी काफी की जा रही है। इसका कारण आपको काफी हैरान कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 4, 2024 2:50 अपराह्न

AJEEB MARRIGE
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: शादी दुनिया के किसी भी इंसान के लिए बेहद खूबसूरत पल होती है। जिसे वो यादगार बनाने के लिए सबकुछ करता है, जो वो कर सकता है। फिर चाहे वो कपड़े हो या फिर खाना हो। लेकिन क्या आपको पता है? पति और पत्नी का ये पवित्र रिश्ता एक देश में मात्र 24 घंटे यानि की एक दिन तक की टिकता है। ये बात आपको काफी हैरान कर सकती है। लेकिन हैरत की बात ये है कि, इस एक दिन की अजीबोगरीब शादी का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है।

24 घंटे ही टिकती है शादी

इस खबर को जानने के बाद आपके अंदर ये सवाल जरुर उठ रहा होगा कि, ऐसा ये लोग क्यों कर रहे हैं? तो आपको बता दें, एक दिन की शादी का चलन हमारे पड़ोसी देश चीन में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर लड़के और लड़की की सिर्फ एक दिन की शादी होती है। ये शादी काफी गुप्त होती है। इसको करने का कारण ये माना जाता है कि, इसके जरिए लड़की और लड़के पर शादी का ठप्पा लग जाए। क्योंकि यहां पर शादी करने के लिए जिन लोगों के पास पैसे नहीं होते हैं वो लोग खुद को शादीशुदा दिखाने के लिए एक दिन की शादी करते हैं और अलग हो जाते हैं। इस अजीबो गरीब रिवाज का चलन सबसे ज्यादा गरीब लोगों में देखने को मिल रहा है।

क्यों की जाती है एक दिन की शादी


ये अनोखी शादी चीन के हुबेई प्रोविंस इलाके में की जाती है। यहां रह रह लोगों का मानना है कि, लड़कों को कुंवारा नहीं मरना चाहिए भले ही वो एक दिन का दूल्हा ही क्यों ना बनें। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि, उन लड़कियों का क्या होता होगा जो कि, इनकी एक दिन का दुल्हन बनती होंगी तो आपको बता दें, इस लड़की को काफी ज्यादा पैसे मिलते हैं। जिसकी वजह से ये लड़कियां एक दिन का दुल्हन बनने को राजी हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से चीन में इसका चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ये बात काफी हैरान करने वाली है। लेकिन पूरी तरह से सच है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Viral Video

मई 31, 2026