Viral News: फ्लोरिडा में इस उम्र के लोग नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का उपयोग, जानिए क्या है यह नियम

Viral News

Viral News

Viral News: यह बात सच है कि आज के समय में छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। आजकल मोबाइल और इंटरनेट लोगों की जरूरत बन गई है। यह बात सच है कि इससे कई नुकसान भी होते हैं खासकर बच्चों में। कभी-कभी सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर अंकुश लगाया गया। जी हां, रिपोर्ट्स में कहा गया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अब सोशल मीडिया का उपयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

इन उम्र के लोग नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का उपयोग

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटीस ने सोमवार को इस कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस कानून के मुताबिक माता-पिता की सहमति के बिना 14 साल से कम उम्र के लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट उपयोग करने का अधिकार नहीं है। आपको बता दें कि यह सबसे प्रतिबंधात्मक कानून में से एक है जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि नाबालिगों पर सोशल मीडिया का उपयोग करने पर अंकुश लगाना है।

आखिर क्यों उठाया गया यह सख्त कदम

फ्लोरिडा के अलावा भी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जो पहले से 13 साल से कम उम्र के नाबालिगों पर कुछ कंटेंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन आमतौर पर यह 13 वर्ष के बाद नाबालिगों पर यह नियम लागू नहीं किया जाता है। कहा जा रहा है कि फ्लोरिडा का यह कदम बच्चों को उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। ऐसे में यह जरूरी है कि माता-पिता की सहमति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है।

कब से लागू होने वाला है यह कानून

यह कानून 1 जनवरी 2025 को बन जाएगा। वहीं बयान में कहा गया है सोशल मीडिया बच्चों को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में माता-पिता भी अपने बच्चों की सुरक्षा कर पाएंगे। यह बात सच है कि सोशल मीडिया का उपयोग जहां पढ़ाई लिखाई के लिए भी हो रही है वही प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version