---Advertisement---

Viral News: जरुरी या मजबूरी! परिवार में मौत होते ही महिलाओं को किया जाता है अपाहिज, जानें हाथों की क्यों काटी जाती हैं उंगलियां?

Viral News: दुनिया के इस देश में परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की उंगली काट दी जाती है। इसका कारण हैरत में डाल देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2023 5:35 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 25, 2023 2:11 अपराह्न

viral news
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: दुनिया में कई तरह के धर्म और समुदाए हैं जो कि, अपनी मान्यताओं के अनुसार चलते आ रहे हैं। वो समाज में रहकर रिति और रिवाजों को मानते हैं। इसी के हिसाब से अपने जीवन को भी चलाते हैं। लेकिन क्या हो जब इन्ही रिवाजों के नाम पर किसी की जानकर उंगली काट दी जाए और वो भी इसलिए क्योंकि घर में किसी की मौत हुई है। ये पढ़कर आपको शायद थोड़ी हैरानी हो लेकिन यकीन मानिए इस रिवाज को बड़ी ही शिद्दत से कुछ लोग इस धरती पर सदियों से मानते आ रहे हैं।

परिवार में मौत होने पर महिला की काटी जाती है उंगली

ये अजीब रिति-रिवाज इंडोनेशिया में दानी जनजाति के लोग मानते हैं। इस अजीबोगरीब परंपरा को वो सदियों से निभा रहे हैं। जब इनके परिवार में किसी की मौत हो जाती है तो परिवार में शोक जताने के लिए लोग घर की महिलाओं की उंगली काट देते हैं। ये सब श्रद्धांजलि और शोक जताने के लिए किया जाता है। घर में जितनी मौत होती हैं, उतनी ही उंगली काटी जाती हैं। ये लोग उंगली के आगे का सिरा काटते हैं। जिसकी वजह से कुछ महिलाओं के हाथों की उंगलियां ही नहीं बचती है। इस तरह आप कह सकते हैं कि, उन्हें रिवाज के नाम पर अपाहिज बनाया जा रहा है। वैसे तो ये परंपरा महिला और पुरुष के लिए ही है लेकिन इसे सिर्फ महिलाएं ही निभा रही हैं। ये अजीब परंपरा काफी हैरान करने वाली है। लेकिन यकीन मानिए पूरी तरह से सच है।

रोक के बाद भी नहीं मानते लोग

इन महिलाओं की उंगली काटने का भी अनोखा तरीका है। सबसे पहले महिला की उंगली को आधे -एक घंटे तक धागे से बांधा जाता है और भी उसे आग से जलाकर काट दिया जाता है। वैसे इस अजीब दर्दनाक रिवाज पर रोक लगी हुई लेकिन कुछ लोग मरने वाले की आत्मा की शांति के लिए बड़ी ही शिद्दत से इसे निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026