---Advertisement---

Viral News: धरती की सबसे महंगी जमीन भारत के इस हिस्से में है मौजूद, मुगलों से है कनेक्शन

Viral News: दुनिया की सबसे महंगी जमीन भारत के पंजाब राज्य में मौजूद है। इसके पीछे की कहानी आपको जरुर जाननी चाहिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 5, 2024 4:45 अपराह्न

zameen
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: हम सभी का एक सपना होता है कि, जमीन खरीदें और अपना छोटा और खूबसूरत सा आशियाना बसाएं। लेकिन इन दिनों जमीन खरीदना इतना ज्यादा मुश्किल हो गया है कि, चाहकर भी लोग इसे नहीं ले पा रहे हैं और किराए के घर में काफी लोग रहने को मजबूर हैं। लेकिन क्या आपको पता है? दुनिया की सबसे महंगी जमनी कहां मौजूद है। ये सवाल आपको थोड़ा विचलित कर सकता है। इसके साथ ही आप ये भी सोच सकते हैं कि, ये जमीन किसी अमीर देश में मौजूद होगी। लेकिन आपको हैरानी तब होगी जब पता चलेगा। दुनिया की सबसे महंगी जमीन हमारे प्यार देश भारत में मौजूद है।

दुनिया की सबसे महंगी जमीन

ये जमीन आज भी पंजाब में है और इसका सीधा कनेक्शन मुगलों से जुड़ा हुआ है। चलिए आपको इसके पीछे की सारी कहानी के बारे में बताते हैं।पंजाब में स्थित सिरहिन्द में दुनिया की सबसे महंगी जमीन को खरीदने वाले दीवान टोडरमल थे। उन्होंने इस जीमन को मुगल गवर्नर वजीर खान से खरीदा था। उस समय 4 वर्गमीटर के इस छोटे से टुकड़े के लिए उन्होंने 78 हज़ार मुहरों में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने मुहरें बिछा दी थीं। सेठ टोडरमल इस जीमन को खरीदकर कंगाल हो गए थे , ऐसा कहा जाता है। उस समय इन मुहरों की कीमत 2.5 अरब थी। इसलिए ये जमीन दुनिया की सबसे महंगी जमीन के नाम पर दर्ज है। इसके पीछे एक कहानी है, जिसके कारण इस जमीन की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई ।

महंगी जमीन के पीछे की कहानी

सिखों के दसवें गुरु, गुरुगोविंद सिंह के दो छोटे बच्चों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की हत्या सरहिंद के किले में वजीर खान ने कराई थी। वजीर खान मुगलों का गवर्नर था। गुरुगोविंद सिंह के बच्चों का जिस जगह कत्ल हुआ था। उस जमीन को सेठ दीवान टोडरमल ने वजीर खान से खरीदने को कहा, जिसके बाद वजीर खान ने इस जमीन को देने की शर्त में उतनी ही मोहरे मांगी। उसने कहा इस जमीन में बिछा कर उन्हें मोहरे चाहिए। इसके लिए सेठ दीवान टोडरमल ने जमीन पर 78 हजार मोहरे बिछा दी थीं। ये सभी मोहरे सोने की थीं। इस तरह ये दुनिया की सबसे महंगी जमीन बन गई। उस समय इन मोहरों का वजन 7.8 टन के लगभग था। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, इन सोने की मोहरों की कीमत क्या रही होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026