---Advertisement---

Viral News: दुनिया का इकलौता गांव जहां होती है सांपों की खेती, विदेशों से खरीदारी करने आते हैं लोग

चीन में एक ऐसा गांव है जहां पर सांपों को पाला जाता है। गांव के लोगों ने बताया है कि इन सांपों की वजह से ही उनकी जिंदगी चल रही है। देश विदेश से लोग इन सांपों को खरीदने के लिए आते हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 23, 2023 2:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral News: आपने किसानों को अलग – अलग तरह की फसलों की खेत करने के बारे में सुना होगा। कुछ किसान अपनी जिंदगी चलाने के लिए जानवरों के पालन का बिजनेस भी करते हैं। वहीं कहीं – कहीं पर किसान मछली पालन तो कहीं पर कुक्कुट पालन करते हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर हम कहे कि इस दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां सबसे जहरीले जीव की खेती की जाती है तो शायद आपको अहमारी बातों पर यकीन ना हो लेकिन ये पूरी तरह से सच है। दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के किसान सबसे खतरनाक जीव सांपों की खेती करते हैं। इस जीव का नाम सुनते ही जहां आम लोगों के हाथ पैर कांपने लगते हैं वहीं सांप की खेती करना अपने आप में किसी अचंभव से कम नहीं है। आइए आज हम आपको उस जगह से रूबरू करवाते हैं जहां पर इन सांपों को पाला जाता है।

चीन के झेजियांग प्रांत में सांपों की खेती

दुनिया के सबसे जहरीले जीव सांप को चीन के लोग अपने घरों में रखते हैं। चीन में झेजियांग प्रांत करके एक गांव है जहां काफी समय से सांप को पालने की अजीबोगरीब परंपरा है। बताया जाता है कि ये लोग सांप को पालकर अच्छे दामों में बेचते हैं। यहीं इनके बिजनेस करने का सबसे अच्छा तरीका है। जहां लोग अपनी जिंदगी चलाने के लिए खेती करते हैं या फिर कहीं नौकरी करते हैं लेकिन चीन के इस गांव में लोग इस खतरनाक बिजनेस को करके अपना जीवन यापन करते हैं।

वहीं इस गांव के बारे में मिली जानकारी के अनुसार 30 लाख से भी ज्यादा सांप यहां पर हर साल पाले जाते हैं। ये सांप बहुत ही जहरीले भी होते हैं लेकिन गांव के लोग इसे इस तरह से पालते हैं कि वो उन्हें नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। बताया जा रहा है कि चीन के झेजियांग प्रांत में सांप पालने की यह प्रक्रिया साल 1980 में शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें: Viral Video: खंभे जैसे पेड़ पर दौड़ लगाती बकरी को देख लोगों की थमीं सांसे , दावा है वीडियो से नहीं हटेंगी नजरें

देश – विदेश से लोग खरीदने आते हैं सांप

वहीं इन सांपो को लेकर बताया जा रहा है कि चीन के इस गांव में विदेशों से लोग सांप खरीदने के लिए आते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक इन सांपों का प्रयोग कुछ कंपनियां दवाई बनाने के लिए करती हैं। यह गांव अभी बहुत ही छोटा है लेकिन यहां के लोगों के सांप पालने के इस बिजनेस ने सबको हैरान करके रख दिया है। वहीं गांव के लोगों ने ये भी बताया है कि इन सांपों का सौदा सबसे ज्यादा जर्मनी,चीन, रूस, अमेरिका जैसे देश करते हैं।

Also Read: Union Budget 2023 में Tax Payers को मिला बड़ा तोहफा, 7 लाख तक सालाना कमाने वालों को नहीं देना होगा टैक्स

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026