Viral Video: हर माता-पिता चाहते हैं कि, उनका बच्चा आगे बढ़े। इसके लिए वो उसका स्किल बढ़ाने पर काफी काम भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी बच्चों को सबसे एक्सपर्ट बनाने के लिए क्रूरता की हदें पार कर जाते हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन यकीन मानिए ऐसी मां शायद ही आपने कभी देखी होगी , जो बच्चे को तैराकी सिखाने के लिए उसकी जान को ही आफत में डाल देती है। इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला ही। इसके साथ ही मां की ममता पर सवाल उठाने वाला भी है।
मां ने बच्चे की जान जोखिम में डाली
मां और बच्चे का ये हैरान करने वाला वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे शंकरसिंह परमार नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लुखा है कि, ‘देखिए एक मां अपने छोटे से बच्चे को किस तरह से पानी में तैरना सीख रही है हालांकि इतने छोटे बच्चों को इस तरह से तैरना सीखना बहुत रिक्स है पर आजकल जो हादसे हो रहे हैं उनको देखते हुए जरूरी भी है।’
देखें वीडियो
देखिए एक मां अपने छोटे से बच्चे को किस तरह से पानी में तैरना सीख रही है
हालांकि इतने छोटे बच्चों को इस तरह से तैरना सीखना बहुत रिक्स है पर आजकल जो हादसे हो रहे हैं उनको देखते हुए जरूरी भी है। pic.twitter.com/8CDsLm9Or2— शंकरसिंह परमार 🇮🇳🚩 (@Shankarparmar99) April 13, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला किस तरह से अपने बच्चे को स्विमिंग पुल में खींच रही है और उसकी जान को जोखिम में डाल रही है। महिला की ये हरकत बच्चे की जान ले सकती थी। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ?
Viral Video देख यूजर्स क्या बोले?
महिला के द्वारा बच्चे को इस तरह तैराकी सिखानी का तरीका बहुत ही डरावना है। इस वायरल वीडियो को 13 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पर 7400 से ज्यादा व्यूज आ टुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘छोटे बच्चों को तैरना सिखाना जरुरी है लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘अद्भुत मां का साहस’, तीसरा लिखता है, ‘बच्चे को पानी में सिखाना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है लेकिन अगर सही निगरानी और सेफ्टी के साथ हो तो फायदेमंद भी है।सबसे जरूरी है कि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।’
