Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए इसका कुछ पता नहीं चलता और ऐसे में लोगों में जागरूकता फैलाने की होड़ भी मची हुई है। वहीं इस सबके बीच पीरियड्स से परेशान एक लड़की ने ऐसा किया जिसके बारे में शायद किसी ने स्क्रिप्टेड होने की उम्मीद भी नहीं की होगी। वह खुलेआम पब्लिक में पीरियड्स को लेकर अजनबी के विचारधारा पूछने के लिए कुछ ऐसा किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है।आइए जानते हैं आखिर वीडियो में ऐसा क्या हुआ जिसने लोगों को जहां एक तरफ दिल जीता है तो दूसरी तरफ कुछ लोग खिलाफ खड़े हो गए हैं।
पीरियड्स को लेकर लड़की ने कैसे समाज को किया जागरूक
Social Experiment on Period Pain Wins Hearts ❤️
Sikh Boys Help Buy Pads Without Hesitation
A viral social experiment is winning hearts online as a girl, pretending to be in severe period pain, asks strangers for help buying sanitary pads.
In a moment that could feel awkward… pic.twitter.com/MjjxFnM066
— New Bharat Speaks 🇮🇳 (@Vishwas1228) April 13, 2026
वायरल वीडियो की शुरुआत एक लड़की से होती है जो अपने पास आए दो लड़कों से कहती है कि वह पीरियड्स की वजह से परेशान है और वह अपनी सीट से नहीं उठ सकती। वह यह भी कहती है कि उसका फोन डिस्चार्ज हो गया हैं जिसकी वजह से वह सैनिटरी पैड्स नहीं खरीद पा रही है और उसके पास पैसे भी नहीं है। क्या अजनबी लड़के उसके लिए पैड्स ला सकते हैं। वहीं वायरल वीडियो में जब लड़का यह कहता है कि वे टूरिस्ट है और उन्हें नहीं पता है कि आखिर दुकान कहां है तब लड़की उसे रास्ता बताती है।
Viral Video को लेकर क्यों भिड़ गए सोशल मीडिया पर लोग
वहीं वायरल वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि कुछ देर के बाद लड़के सैनिटरी पैड्स लेकर भी आते हैं। इसके बाद लड़की इस बात का खुलासा करती है कि यह उनके लिए सोशल एक्सपेरिमेंट था जिसमें वह यह जानना चाहती थी है कि आखिर वह पीरियड्स और ऐसी स्थिति को लेकर क्या सोचते हैं। वहीं वायरल वीडियो को देखकर लोग भिड़ गए। जहां कुछ लोगों का कहना है कि इस स्क्रिप्टेड वीडियो को दिखाने का कोई फायदा नहीं है। कुछ लोग बस इसे वायरल होने के लिए बता रहे हैं तो कुछ लोग लड़के की सराहना कर रहे हैं जिन्होंने उस लड़की की मदद की।
फिलहाल इंटरनेट पर यह वीडियो काफी चर्चा में है जहां सिख लड़के ने बिना सोचे लड़की की मदद की। वहीं @Vishwas1228 x पर वीडियो को 72000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
