---Advertisement---

Viral Video: मौत को दावत! सरकारी स्कूल में छाता लगाकर पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे, क्लास की हालत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Viral Video: बारिश में क्लास के अंदर छाता लगाकर पढ़ने पर मजबूर हुए स्कूली बच्चे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2024 3:19 अपराह्न

viral video school
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सितंबर के महीने में लगातार होती बारिश ने सड़कों से लेकर आवासों के मजबूती की पोल खोल दी है। बारिश की तबाही की कई सारी फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं। ये लोगों को काफी हैरान भी कर रही हैं। इस बारिश में जान और माल को काफी हानि भी हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बागपत से एक Viral Video सनसनी मचाए हुए है। दरअसल, ये वीडियो एक प्राथमिक स्कूल का है, जहां पर स्कूली बच्चे छाता लगातर क्लास में पढ़ रहे हैं। बारिश की वजह से छत टपक रही है।

सरकारी स्कूल में छाता लगाकर पढ़ते बच्चे वायरल

इस Viral Video को दैनिक भास्कर ने अपने वेबसाइट पर लगाया है। जिसमें बताया गया है कि, ये बागपत के सरकारी स्कूल का वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, छोटे बच्चे और शिक्षक टूटी हुई क्लास में पानी के बीच बैठे हुए हैं। इसका वीडियो एक्स पर भी डाला गया है।Sachin Gupta नाम के यूजर ने इस खबर का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि,” उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक सरकारी स्कूल के हालात देखिए -लिंटर टपक रहा है, बच्चे छतरी लगाकर पढ़ रहे हैं !!”

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, क्लास के लिंटर से पानी किस तरह से गिर रहा है। इस वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा उनका गुस्सा फूट पड़ा और वह इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे। इसके साथ ही कुछ यूजर्स तंज कसते हुए इसे विकास बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026