---Advertisement---

Viral Video: यूपी के लड़के ने की मेरठ को राजधानी बनाने की कर डाली मांग, जानें लखनऊ से क्यों हुआ परेशान?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वह ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है यूपी की राजधानी बदलकर लखनऊ से मेरठ हो जाए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 17, 2025 12:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी जगह का नाम बदलना देश में बेहद आम सी बात हो गई है। अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि, राज्य सरकार के द्वारा स्थान के नाम परिवर्तन कर दिए गए हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसा होता है कि जब कोई लड़का राजधानी को ही बदलने की मांग करे। सोशल मीडिया पर एक ऐसे लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सरकार के साथ-साथ ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हटकर मेरठ कर दी जाए। जब उसका पिता इसका कारण पूछता है तो वह ऐसा जवाब देता है जिसकी वजह से उसका पिता ही सिर पकड़ लेता है।

लड़के ने की उत्तर प्रदेश की राजधानी बदलने की मांग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह काफी फनी है ।इसे देखने के बाद आपको बहुत अच्छा लगेगा। इस वीडियो को soravdadaofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि, ऊपर वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बदलकर मेरठ हो जाए। वह कई बार यह जप कर रहा होता है। लेकिन तभी उसका पिता आता है और पूछता है कि तुम ऐसा क्यों कह रहे हो? तो वह बताता है कि मैं यह इसीलिए कह रहा हूं क्योंकि एग्जाम में मैं लखनऊ की जगह मेरठ उत्तर प्रदेश की राजधानी लिख कर आया हूं। अगर यह राजधानी नहीं बदली तो वह फेल हो जाएगा। यह सुनते ही पिता के तोते उड़ जाते हैं।

Viral Video यूजर्स को आ रहा पसंद

इस वीडियो को हालहि में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस पर कई सारे लाइक और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ऊपर वाले से दूसरी चीज भी बदला ले। इस तरह इस वीडियो पर जमकर फनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है। आपको बता दें, इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। ये रियल नहीं बल्कि रील है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026