---Advertisement---

Viral Video: iPhone दिखाकर चायवाले पर रौब झाड़ रही टशनी लड़की की लड़के ने दिखाई औकात, देखें घनघोर बेइज्जती का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर iPhone दिखाकर टशन झाड़ रही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चायवाला इस पापा की परी की ऐसी क्लास लगाता है कि, उसे मुंह लटका कर बैठना पड़ जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2025 6:58 अपराह्न | Updated: मई 29, 2025 10:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एप्पल के आईफोन को कुछ लोग स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते और दिखाते हैं। यही वजह है कि, उन्हें जब भी टशन झाड़ने का मौका मिलता है वो फोन उठाते हैं और रुतबा दिखाने के लिए अपने आप को अमीर बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी यही टशन उन्हें इतना भारी पड़ता है कि, लेने के देने पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही है। इसमें एक लड़की iPhone दिखाते हुए अपना रौब झाड़ रही होती है। लेकिन तभी चाय वाला इस पापा की परी की वो हालत करता है कि, उसकी घनघोर बेइज्जती हो जाती है।

चायवाले के सामने iPhone का टशन झाड़ना लड़की को पड़ा भारी

ये Viral Video सोशल मीडिया पर itssurajkanojia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की चाय वाले को बार-बार फोन दिखाते हुए चाय मांग रही होती है। तभी लड़का आता है और चाय को कई सारे आईफोन की ट्रे में रखकर लाता है। लड़की सिर्फ एक आईफोन दिखाते हुए टशन मार रही होती है लेकिन लड़का उन्हें एप्पल फोन्स पर चाय रखकर ले आता है। इस तरह वो लड़की की भयंकर बेइज्जती कर देता है।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस Funny Viral Video को इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस पर 8 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बकवास’। दूसरा लिखता है, ‘आज-कल सभी के पास iPhone हैं’। तीसरा लिखता है, ‘बहुत बढ़िया’। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं और लड़की पर फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026