---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को बचाने के लिए दो मगरमच्छों पर टूट पड़ी हिम्मती बबून मां, लेकिन वीडियो के अंत में ये क्या हो गया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बबून मां और दो मरमच्छों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह उसके बच्चे को खाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तभी मां हिम्मत दिखाते हुए अपने बच्चे को बचा तो लेती है। लेकिन इस वीडियो का अंत आपको रुला देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 24, 2025 11:12 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जब भी बच्चे पर कोई आफत आती है तो मां अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे बचाने में जुट जाती है। मां की ममता से भरा एक ऐसा ही वायरल वीडियो Social Media पर छाया हुआ है। इसमें एक Baboon Monkey अपने बच्चे को बचाने के लिए दो मगरमच्छों से भिड़ जाती है। अब ये Magarmach Viral Video एक्स पर काफी देखा जा रहा है। इसमें बबून मां ने हिम्मत तो दिखाई लेकिन वीडियो के अंत में जो हुआ, उसे देख आप कहेंगे ये तो नहीं होना चाहिए था।

बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी बबून मां

इस भावुक कर देने वाले Viral Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसमें देखा जा सकता है कि, एक मगरमच्छ ने बबून के बच्चे को पकड़ा हुआ है और उसे खाना चाहता है। उसके पीछे-पीछे दूसरा मगरमच्छ भी आ रहा है। तभी बबून मां तेजी दिखाते हुए आती है और मरमच्छ यानी की Crocodile पर हमला कर देती है। इसके बाद वह अपने बच्चे को छीन तो लेती है। लेकिन शायद वह दम तोड़ चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बबून बंदर का बच्चा चित पड़ा हुआ है। मां ये चेक करने की कोशिश कर रही है कि, उसका बच्चा जिंदा है या फिर मर गया है।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

इस वीडियो का अंत काफी दर्द विदारक है। ये वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 23 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ये बहुत दर्दनाक है। दूसरा लिखता है, हे ईश्वर। ये वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026