---Advertisement---

Viral Video: शिव भक्ति में लीन एक टांग पर कांवड़ लेकर निकला हरियाणा का जांबाज, मॉडल रहे मोहित को देख लोग कर रहे सेल्यूट

Viral Video: एक टांग से तांवड़ ले जाता महाराष्ट्र का मॉडल और गोल्डमेडलिस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 1, 2024 3:41 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावन का पावन महीना चल रहा है। भक्त शिव भक्ति में लीन होकर कांवड़ लेकर निकल रहे हैं। इस दौरान भक्तों के मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर कांवड़ ले जाते हुए कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक भक्त मोहित हैं, जो कि, भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर एक टांग पर ही कांवड़ लेकर निकल पड़े । मोहित 61 लीटर गंगा जल लेकर निकले हैं। उनके जज्बे और शिवभक्ति को देख हर कोई हैरान है। रास्ते में मोहित को जब देखा गया तो उनसे एक यूट्यूबर ने कई सवाल किए। जिसमें मोहित ने बताया कि, वह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। उनके पैर में कैंसर हो गया था, जिसे हराकार वह बॉडी बिल्डर बने और कई सारे गोल्ड मेडल जीते।

एक टांग पर कांवड़ लेकर निकले गोल्ड मेडलिस्ट मोहित

मोहित ने बताया कि, वह महाराष्ट्र के टॉप मॉडल भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह ये भी बता रहे हैं कि, वह 10 बार मिस्टर इंडिया भी रहे हैं। उनके पास कई सारे गोल्ड मेडल हैं। आपको बता दें, मोहित को स्टार कैटेगरी में मिस्टर इंडिया के खिताब के साथ -साथ मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर यूपी, मिस्टर हरियाणा और मिस्टर दिल्ली का खिताब मिला है।

मोहित ने बताया कि, फिलहाल वह जोमैटो में काम कर रहे थे सावन आने पर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी है। मोहित अपनी कांवड़ यात्रा के बारे में बताते हुए कह रहे हैं कि, चलने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनके पैर में कांच भी लग गया था लेकिन वो नहीं रुके। मोहित आगे कहते हैं कि, कांवड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं। पिछली बार भी वह कांवड़ लेकर आए थे। मोहित बताते हैं , आर्थिक तंगी के कारण अपना पैर नहीं लगा पा रहे हैं।

Viral Video देख मोहित की भक्ति को सलाम कर रहे यूजर्स

बॉडीबिल्डर मोहित के इस वीडियो को Arun Vashisth नाम के Youtueb चैनल पर 2 हफ्ते पहले ही अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 2.5 हजार व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “विकलांग कावड़िया एक पांव पर ला रहे है कावड़ … कलश कावड़ यात्रा 2024 … हरिद्वार से सोनीपत।” मोहित के इस वीडियो को देख उनके जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, मोहित की सारी मनोकामनाएं पूरी हों।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026