---Advertisement---

Viral Video: टोल प्लाजा पर कार चालक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए युवकों को कुचला, दबंगाई देख यूजर्स को गुस्से के साथ आया खौफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 'हिट एंड रन' का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कार चालक टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करते दिखा है। उसने दो लड़कों को गाड़ी से कुचला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 27, 2025 11:12 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: टोल प्लाजा से अकसर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी के वीडियो सामने आते रहते हैं। जिसे देखकर यूजर्स को गुस्सा भी आता है और वो अफसोस भी जताते हैं। कई मामलों पर तो टोल प्लाजा पर एक्शन भी होता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश का एक ऐसा ही नया वीडियो सामने आया है। यहां पर कार चालक ने टोल प्लाजा पर दो लड़कों को गाड़ी से कुचल दिया। इसके बाद वहां से भाग गया।

टोल प्लाजा पर कार चालक की गुंडागर्दी

ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मे एक्स पर Deadly Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। ये घटना आंध्र प्रदेश की बताई जा रही है।

देखें वीडियो

इस हिट एंड रन के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक सफेद कलर की गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकती है। लेकिन तभी वहां पर सामने से दो युवक आते हैं और खड़े हो जाते हैं। कार चालक की थोड़ी सी बहस होती है। इसके बाद वो गुस्से में सामने खड़े युवकों को जोर की टक्कर मारकर वहां से भाग जाता है। टोल पर मौजूद कोई भी उन्हें नहीं रोक पाता है। कार चालक बुरी तरह से युवकों को कुचल देता है। उसके बाद टोलकर्मी कार के पीछे-पीछे भागते हुए दिख रहे हैं। इस हिट एंड रन का कारण सामने नहीं आ सका है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

टोल प्लाजा से आयी ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 27 सितंबर को अपलोड किया था। इस पर 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ये घटना जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। दूसरा लिखता है, ये तो गुंडा वर्सेज गुंडा हो गया। तीसरा लिखता है, टोल टैक्स का टैक्स वसूल लिया। इस घटना को देख यूजर्स कई सारे सवाल खड़े कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026