---Advertisement---

Viral Video: वैन से थूक रहे पुलिस वाले की आम नागरिक ने उंगली दिखाते हुए लगाई वाट, यूजर बोला ‘महिला को बैठाकर Singham बन रहा है’

Viral Video: स्कूटर चला रहे आदमी ने पुलिसवाले को बुरी तरह से डंटा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 8, 2024 1:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर अफसोस के साथ काफी हैरानी भी होती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक आम नागरिक पुलिस की वैन में मौजूद पुलिसकर्मी पर काफी गुस्सा कर रहा है। दरअसल, ये पुलिसवाला वैन में बैठकर थूक रहा है, जिसका विरोध स्कूटर सवार आदमी ने किया है। जब ये घटना घट रही होती है, तभी इसे कोई कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है। अब ये वीडियो काफी तेजी से फैल रही है।

पुलिस वाले से भिड़ा आम नागरिक

इस Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, वैन की खिड़की से थूकने वाले पुलिसकर्मी से भिड़ा स्कूटर चालक। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रात का वक्त है। एक स्कूटर पर सवार आदमी उंगली दिखाते हुए पुलिसकर्मी पर गुस्सा निकाल रहा है। वह उसे वैन से थूकने को लेकर टोक रहा है। इस दौरान आदमी उंगली दिखाते हुए अपना विरोध जता रहा है। आदमी के साथ एक महिला भी बैठी है। पुलिसवाले और आदमी के इस विरोध के बाद पुलिस की वैन वहां से निकल जाती है। अब ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस वीडियो को 7 अक्टूबर को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 67 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स इस स्कूटर सवार आदमी की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, बहुत अच्छा किया। इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, महिला को बैठकर सिंघम बन रहा है। इसके साथ ही कुछ लोग बिना हेलमेट के चल रहे आदमी पर गुस्सा दिखा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026