---Advertisement---

Viral Video: धोती-पगड़ी पहने किसान ने खरीदी करोड़ों की ‘मर्सिडीज जी वैगन’ कार , रईसी देख यूजर बोला ‘ये कृषि पर टैक्स लगवाकर मानेंगे’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। वो करोडों की 'मर्सिडीज जी वैगन' कार खरीदने पहुंचा है। धोती-पकड़ी पहने किसान की रईसी लोगों को दंग कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2025 1:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुछ लोगों को लगता है कि, गांव में खेती-किसानी करने वाले लोग गरीब होते हैं। ऐसे ही लोगों के मुंह पर एक किसान ने करोडों की ‘मर्सिडीज जी वैगन’ कार खरीदकर तमाचा मारा है। सोशल मीडिया पर एक किसान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वो धोती-पगड़ी पहनकर 3 से 4 करोड़ की कार पत्नी संग खरीदने के लिए पहुंचा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स किसान और उसके साधारण व्यक्तित्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लुंगी पहनकर करोड़ों की मर्सिडीज़ जी-वैगन कार लेने पहुंचा किसान

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ” एक किसान अपनी नई, 3 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़ जी-वैगन की डिलीवरी लेने पारंपरिक कपड़ों में पहुंचकर वायरल हो गया। यह पल समर्पण और निरंतरता की शक्ति को बखूबी दर्शाता है। अपार सफलता पाने के बाद भी उसने अपनी जड़ें नहीं बदलीं। बात यह नहीं है कि आप क्या पहनते हैं, बल्कि हर उपलब्धि के पीछे की मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प मायने रखता है। किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, और ऐसी कहानियां साबित करती हैं कि सफलता की कोई एकरूपता नहीं होती।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किसान अपनी फैमिली के साथ करोड़ों की मर्सिडीज कार को खरीदने के लिए शोरुम में बेहद सिंपल अंदाज में आया है। किसान का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 43000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “ये किसान कृषि पर टैक्स लगवाकर मानेगा।” दूसरा लिखता है, “फिर भी किसान दुखी के दुखी हैं।” तीसरा लिखता है, “खेते के पास के हाईवे निकल गया।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026