---Advertisement---

Viral Video: कॉलर पकड़कर महिला शिक्षिका ने हाथ पकड़े टीचर को मारी लात, छुड़ाने की जगह दांत फाड़ते रहे अध्यापक, देखें वीडियो

Viral Video: स्कूल में दो शिक्षकों का लड़ते हुए वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 7, 2024 4:51 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां पर बच्चे जीवन का असली ज्ञान हासिल करते हैं। शिक्षक अच्छे बुरे की पहचान ज्ञान के माध्यम से बच्चों को कराते हैं। लेकिन क्या हो जब ये ही शिक्षक अगर स्कूल में बच्चों की तरह लड़ने लगें? इंटरनेट पर एक Viral Video काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक महिला शिक्षक और पुरुष शिक्षक के बीच हाथापाई चल रही है। इस दौरान ये दोनों ही एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। हैरानी की बात ये हैं कि, वहां पर मौजूद अन्य स्कूल के लोग हंस रहे हैं।

स्कूल में महिला शिक्षक और पुरुष टीचर में हुई मारपीट

इस मारपीट के Viral Video को एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला शिक्षिका ने आदमी का कॉलर पकड़ा हुआ है और आदमी ने महिला के हाथ को पकड़ा हुआ है। इस दौरान महिला अपने हाथ को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। महिला के साथ अन्य दो आदमी भी दिख रहे हैं। ये अध्यापक इन्हें देखकर हंस रहे हैं। इस दौरान थोड़ी बहुत कोशिश ये इन्हें अलग करने की भी करते हैं लेकिन, महिला और पुरुष आपस में लड़ते ही रहते हैं। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि, महिला अपना हाथ छुड़ाने के लिए टीचर के लात भी मार रही है।

Viral Video तेजी से फैल रहा

स्कूल में हुई इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसका Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को Bihar Education नाम के एक्स अकाउंट पर 6 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मारपीट का यह वीडियो गोपालगंज जिले का बताया जा रहा है जिसमें शिक्षक और शिक्षिका के बीच मारपीट साफ दिख रही है! शिक्षा के मंदिर में इस तरह मारपीट होना कितना जायज है और खास कर स्त्री के साथ यह व्यवहार काफी निंदनीय है! अतः शिक्षा मंत्री से आग्रह है कि इन पर कार्रवाई करें।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026