Viral Video: जिम कर रही लड़की ने मदद करने आए लड़के पर लगाए गलत टच करने के इल्ज़ाम, गुरूर में डूबी पापा की परी की फिर ऐसे निकली हवा

viral video

viral video : picture credit: minakshikoko इंस्टाग्राम

Viral Video: पापा की परियां कुछ ज्यादा ही गलतफहमी में रहती है. यही वजह है कि कभी भी वह कुछ भी कर लेती है. उन्हें लगता है कि वह सही है लेकिन उनका यही एटीट्यूड उन्हें ले डूबता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की जिम कर रही है. यहां पर मदद करने आया लड़का उसे समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़की समझने को तैयार नहीं है. इसके बाद उस लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से उसका वीडियो वायरल हो जाता है.

पापा की परी को घमंड दिखाना पड़ा भारी

इस Viral Video को Content Creator ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है. यह रियल नहीं बल्कि रील है. जिसमें दोनों ही कैरेक्टर ने काफी अच्छे एक्टिंग की है.

Watch Video

वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि हर लड़का गलत नहीं होता है. कभी-कभी गलतफहमी किसी के लेने के देने करवा देती है. वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की जिम में लड़की एक्सरसाइज कर रही होती है. लड़का उसकी मदद करने आता है लेकिन लड़की उस पर गलत तरीके से छूने का इल्जाम लगाते हुए उसे अपने आप से दूर कर देती है. जैसे ही लड़का आता है वैसे ही लड़की मशीन के ऊपर लटक जाती है. जो लड़की के साथ हुआ उसे ही रोकने के लिए लड़का मदद करना चाहता था.

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस वायरल वीडियो minakshikoko नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर कई सारे लाइक और कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है ‘लटके रहने दो ज्यादा बोल रही थी’. दूसरा लिखता है ‘देख लिया लापरवाही का नतीजा’. तीसरा लिखता है ‘निकल गया सारा एटीट्यूड बाहर’.

Exit mobile version