---Advertisement---

Viral Video: लिफ्ट में फंसा नन्हें बच्चे का हाथ, लापरवाही का अंजाम देख हलक में अटक जाएगी सांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लिफ्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटे बच्चे का हाथ लापरवाही के चलते लिफ्ट में फंस जाता है। इसके बाद जो कुछ भी होता है , उसे देखने वालों की रुह कांप गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2026 2:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कभी-कभी जरा सी लापरवाही जान पर बन आती है।  इसीलिए कहा जाता है कि, हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही डरावनी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लिफ्ट के अंदर एक नन्हें से बच्चे का हाथ फंस गया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ , उसे देख लोगों की रुह कांप गई है। ये घटना इतनी ज्यादा खतरनाक है जो भी इसे देख रहा वो लोगों को सलाह दे रहा है कि, बच्चों के साथ लिफ्ट में जाते हुए भूलकर भी इस तरह की गलती नहीं करनी है।

Viral Video:  क्या हुआ जब चलती लिफ्ट में फंसा बच्चा?

लिफ्ट के दरवाजे में फंसे मासूम बच्चे के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है , ‘शाबाश! उन लोगों को जिन्होंने उस बच्चे का हाथ लिफ्ट के दरवाज़े से बाहर निकाला।लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें, खासकर जब आप छोटे बच्चों के साथ हों।’

देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, लिफ्ट के अंदर काफी लोग खड़े हैं, लेकिन जैसे ही लिफ्ट खुली वैसे ही बच्चे का हाथ इसमें फंस गया।  बच्चे को बचाने वहां पर मौजूद सभी लोग जुट जाते हैं। तमाम कोशिशों के बाद मासूम के हाथ को लिफ्ट के दरवाजे से निकाला जाता है। गनीमत ये रही बच्चा किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुआ।  बेहरहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, ये घटना कब और कहां की है?

लिफ्ट में बच्चों को ले जाते हुए किन बातों का रखें ध्यान?

इस घटना ने लोगों को डरा दिया है। क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी को भी इस स्थिति में डाल सकती है। इसी लिए जब भी आप अपने बच्चे के साथ लिफ्ट में जाएं तो सावधान के साथ सतर्क रहें।

  1. लिफ्ट में कभी भी बच्चों को दरवाजे की तरफ नहीं खड़ा करना चाहिए। दरवाजा खुलने पर बच्चे इसमें अपना हाथ-पार फंसा सकते हैं।
  2. लिफ्ट खुलते ही उसके फर्श की जांच कर लें।
  3. लिफ्ट के बटनों को देखकर अकसर बच्चे इसके साथ खेलना शुरु कर देते हैं। इसीलिए उन्हें तुरंत रोकें और प्रभावों के बारे में बताएं।
  4. लिफ्ट में बच्चों को ले जाते हुए उन्हें लंबी ड्रेस, दुपट्टे या खुले हुए जूतों के फीतों के साथ बिल्कुल भी ना भेजे।
  5. लिफ्ट के अंदर बच्चों को कभी भी अकेले नहीं छोड़ना चाहिए।
  6. अपने बच्चों को लिफ्ट के इमरजेंसी बटन की जरुर जानकारी दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026